return to news
  1. Gensol Engineering Share Price: फिर लुढ़के शेयर्स, प्रमोटर्स के इस फैसले ने इन्वेस्टर्स को डराया

मार्केट न्यूज़

Gensol Engineering Share Price: फिर लुढ़के शेयर्स, प्रमोटर्स के इस फैसले ने इन्वेस्टर्स को डराया

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 10, 2025, 14:54 IST

सारांश

Gensol Engineering के Share Price लगातार गिरते जा रहे हैं। प्रमोटर्स ने 9 लाख शेयर यानी कि 2.37% हिस्सेदारी बेच दी है और इसका नेगेटिव असर आज शेयर प्राइस पर देखने को मिल रहा है। 2025 में फरवरी के बाद से ही Gensol Engineering शेयरों के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं।

शेयर सूची

GENSOL
--
10 फरवरी 2025 के बाद से Gensol Engineering के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

10 फरवरी 2025 के बाद से Gensol Engineering के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

Gensol Engineering Share Price: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों के दाम गिरना जारी है। 10 मार्च को दोपहर 2 बजे करीब Gensol Engineering के शेयर 5% की गिरावट के साथ 305.80 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। शुक्रवार के बाद सोमवार को Gensol Engineering के शेयर प्राइस में 16 रुपये के आस-पास गिरावट देखने को मिली है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Gensol Engineering के प्रमोटर्स ने 9 लाख शेयर बेचे

Gensol Engineering के प्रमोटर्स ने 9 लाख शेयर यानी कि 2.37% हिस्सेदारी बेच डाली है और इसका असर शेयर के दाम पर देखने को मिला है। 2025 में Gensol Engineering के शेयर लगातार गिरते रहे हैं और अभी तक 2025 में करीब 70% तक शेयर के दाम गिर चुके हैं।

रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी Gensol Engineering Ltd. ने स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइल किए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने अपने फाइनेंसेस को मजबूती देने के लिए और लगातार ग्रो करने के लिए बड़ा फैसला लिया है।

Gensol Engineering कहां करेगी पैसों का इस्तेमाल

Gensol Engineering के प्रमोटर्स ने 9 लाख शेयर जो करीब 2.37% हिस्सा हैं, उन्हें बेच दिया है। शेयर बेचने से मिले पैसों का इस्तेमाल प्रमोटर्स इक्विटी के जरिए बिजनेस में इन्वेस्ट करेंगे। कंपनी ने साथ ही कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, जिससे बैलेंसशीट मजबूत बने और साथ की कंपनी की स्टेबिलिटी को भी सपोर्ट मिले। इस ट्रांजैक्शन के बाद से Gensol Engineering में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 59.70 पर आ गई है।

10 फरवरी से जारी है Gensol Engineering में गिरावट

10 फरवरी 2025 के बाद से Gensol Engineering के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। 10 फरवरी को जहां Gensol Engineering के शेयर 740 रुपये से ज्यादा पर ट्रेड हो रहे थे, वहीं अब इनकी हालत काफी खस्ता नजर आ रही है और यही वजह है कि Gensol Engineering के इन्वेस्टर्स भी थोड़ा डरे हुए हैं। Gensol Engineering कंपनी को लेकर शुक्रवार यानी कि 7 मार्च को खबर आई थी कि चीफ फाइनेंस ऑफिसर अंकित जैन इस्तीफा दे चुके हैं और Jabirmahendi Aga को नया सीएफओ बनाया गया है।

Gensol Engineering शेयर के क्यों गिरे भाव

रेटिंग एजेंसीज CARE (क्रेडिट एनालिसिस एंड रिसर्च) और ICRA (इन्वेस्टमेंट इंफॉर्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी) ने लोन की EMI भरने में देरी पर Gensol Engineering की रेटिंग में कटौती की, जिससे शेयर प्राइस पर इसका नेगेटिव असर देखने को मिल रहा है। वहीं कंपनी का कहना है कि रेटिंग एजेंसीज ने शॉर्ट-टर्म लिक्विडिटी मिसमैच के चलते रेटिंग में कटौती की, जो कस्टमर्स की पेमेंट्स के जरिए सुधर रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख