return to news
  1. Canara Bank Q3FY25 Results: कैनरा बैंक को तीसरी तिमाही में 12% ज्यादा मुनाफा, कमाई भी 11% बढ़ी, डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Canara Bank Q3FY25 Results: कैनरा बैंक को तीसरी तिमाही में 12% ज्यादा मुनाफा, कमाई भी 11% बढ़ी, डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 27, 2025, 14:36 IST

सारांश

Canara Bank Q3FY25 Results: नतीजे जारी होने के बाद दोपहर 2:25 बजे बैंक के शेयर्स 3.57% की गिरावट के साथ ₹93.30 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

शेयर सूची

कैनरा बैंक की देशभर में करीब 10 हजार शाखाएं। (तस्वीर: Shutterstock)

कैनरा बैंक की देशभर में करीब 10 हजार शाखाएं। (तस्वीर: Shutterstock)

सरकारी Canara Bank ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट ₹4,104 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में 12.25% ज्यादा था। पिछले साल तीसरी तिमाही में यह ₹3,656 करोड़ रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि बैंक की कुल आमदनी में भी 11.7 % इजाफा दर्ज किया गया है। यह FY25 की दूसरी तिमाही में ₹36,114 करोड़ रही जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹32,334 करोड़ थी।

बैंक का ग्रोस नॉन-परफॉर्मिंग ऐसेट (GNPA) अनुपात सुधरकर 3.34% पर पहुंच गया जबकि पिछले साल की तिमाही में यह 4.395 था। वहीं, नेट NPA भी 1.32 से सुधरकर 0.89% पर पहुंच गया।

नतीजे जारी होने के बाद दोपहर 2:25 बजे बैंक के शेयर्स 3.57% की गिरावट के साथ ₹93.30 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, शुक्रवार 24 जनवरी को बाजार बंद होने पर ये 1.43% नीचे ₹96.75 के भाव पर जा गिरे थे।

देश के अग्रणी पब्लिक सेक्टर बैंक्स में से एक Canara Bank की स्थापना 1906 में हुई थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। 1969 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण के साथ इसके ऑपरेशन्स देशभर में पहुंचे। बैंक फाइनेंशियल और बैंकिंग सर्विसेज, जैसे पर्सनल बैकिंग, NRI बैंकिंग, रीटेल लोन, कैश मैनेजमेंट सर्विसेज वगैरह देती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख