return to news
  1. EMA Partners India के शेयर्स 26% प्रीमियम के साथ NSE SME पर उतरे, जानें शेयर प्राइस, जरूरी डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

EMA Partners India के शेयर्स 26% प्रीमियम के साथ NSE SME पर उतरे, जानें शेयर प्राइस, जरूरी डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 24, 2025, 11:44 IST

सारांश

EMA Partners India Shares: पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दौरान कंपनी के शेयर्स पर निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था।

पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दौरान कंपनी के शेयर्स पर निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था। (तस्वीर: Shutterstock)

पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दौरान कंपनी के शेयर्स पर निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था। (तस्वीर: Shutterstock)

लीडरशिप हायरिंग सलूशन्स देने वाली EMA Partners India Ltd के शेयर्स शुक्रवार 24 जनवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के SME प्लेटफॉर्म पर 26% प्रीमियम के साथ ₹156.50 के भाव पर लिस्ट हुए। सुबह 11:08 बजे शेयर्स 19.92% की बढ़त के साथ ₹148.70 के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दौरान कंपनी के शेयर्स पर निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था। सब्सिक्रिप्शन के दौरान योग्य-संस्थागत खरीददारों (QIBs) ने 17,19,13,000 शेयर्स पर बोली लगाई जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों ने 38,84,37,000 और खुदरा निवेशकों ने 34,12,19,000 शेयर्स पर बोली लगाई।

IPO डीटेल्स

EMA Partners India Ltd का ₹76 करोड़ का IPO (Initial Public Offer) 17 जनवरी को बुकिंग के लिए खुला था। इस पर बोली ₹21 जनवरी तक लगी थी। इस आईपीओ के लिए शेयर प्राइस ₹117-₹124 का तय किया गया था।

खुदरा निवेशकों के लिए निवेश की न्यूनतम सीमा ₹1,17,000 की तय की गई थी जिसमें 1000 शेयर्स का एक लॉट खरीदना जरूरी था। इस इशू के लिए ऑफिशल रजिस्ट्रार Bigshare Services Private Ltd है।

क्या करती है कंपनी?

EMA पार्टनर्स इंडिया लि. एक एग्जिक्युटिव सर्च कंपनी है जो अलग-अलग सेक्टर्स में लीडरशिप हायरिंग से जुड़े सलूशन्स देती है। साल 2003 में बनी ये कंपनी EMA पार्टनर्स International Ltd की भी सदस्य है जो एग्जिक्युटिव सर्च कंपनियों का एक नेटवर्क है। इससे जुड़कर EMA Partners India ग्लोबल स्तर पर अपनी सेवाएं देती है।

भारत में इसके ऑफिस मुंबई के अलावा चेन्नै, गुरुग्राम और बेंगलुरु में हैं। इसकी एक सब्सिडियरी सिंगापुर और दो दुबई में भी हैं।

क्या करेगी कैपिटल का?

कंपनी का प्लान इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल कई तरह से करने का है। इसमें सबसे पहले एक लीडरशिप टीम तैयार करने का गोल है। कंपनी अपने और अपनी सब्सिडियरी के लिए एक लीडरशिप टीम तैयार करना चाहती है।

इसके बाद अपने और अपनी सब्सिडियरी के लिए मौजूदा आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए कैपिटल खर्चे किए जाएंगे। इनके अलावा कंपनी इस कैपिटल से अपने बकाये चुकाएगी और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में निवेश करेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख