return to news
  1. Stock Market में भारी बिकवाली, टूटता रुपया और लगातार FII सेलिंग समेत इन 4 कारणों से दहला बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market में भारी बिकवाली, टूटता रुपया और लगातार FII सेलिंग समेत इन 4 कारणों से दहला बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 08, 2025, 14:04 IST

सारांश

Stock Market: विदेशी निवेशक यानी FII लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने करीब ₹438.90 करोड़ के शेयर बेचे, जो लगातार सातवां दिन है जब उन्होंने नेट सेलिंग की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दुनियाभर का माहौल फिलहाल थोड़ा नर्वस है।

Stock Market

Stock Market: रुपया भी आज कमजोर रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 90.11 पर आ गया।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 08 दिसंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 722.84 अंकों की गिरावट है और यह 84991.65 के स्तर तक लुढ़क गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 247.55 अंक टूटकर 25930.05 के लेवल पर आ गया है। दरअसल, बाजार में कुछ सेक्टर्स में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल रही है। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार निकासी ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है। आइए समझते हैं बाजार में आज गिरावट की बड़ी वजहें क्या हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US Fed meet से पहले बाजार सतर्क

इस हफ्ते अमेरिका के फेडरल रिजर्व की दो दिन की बैठक शुरू हो रही है। यह बैठक 9 दिसंबर से शुरू होगी और बाजार इस बात का इंतजार कर रहा है कि वहां ब्याज दरों को लेकर क्या संकेत मिलते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस हफ्ते ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा और स्विट्जरलैंड के सेंट्रल बैंक भी अपनी बैठकें करेंगे, लेकिन इन जगहों पर किसी बड़े पॉलिसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसलिए ग्लोबल माहौल को देखते हुए निवेशक फिलहाल सावधानी से कदम उठा रहे हैं।

FII की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशक यानी FII लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने करीब ₹438.90 करोड़ के शेयर बेचे, जो लगातार सातवां दिन है जब उन्होंने नेट सेलिंग की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दुनियाभर का माहौल फिलहाल थोड़ा नर्वस है। ब्याज दरें कब घटेंगी, इसे लेकर अनिश्चितता है और एशियाई बाजार भी कमजोर हैं।

हाल के दिनों में तेज रैली के बाद भारतीय शेयरों के वैल्यूएशन काफी महंगे हो गए थे, जिससे जरा सा भी नकारात्मक संकेत आते ही बाजार नीचे गिरने लगा। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा गिरावट आई क्योंकि ये सेगमेंट तेजी में बहुत ऊपर चले गए थे और लिक्विडिटी कम होते ही तेजी से नीचे आते हैं।

रुपये में कमजोरी

रुपया भी आज कमजोर रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 90.11 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया 90.07 पर खुला था लेकिन उसके बाद गिरावट बढ़ती गई। इसका कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कंपनियों व इंपोर्टर्स की डॉलर की ज्यादा मांग बताई जा रही है। डॉलर की डिमांड बढ़ने पर रुपया दबाव में आ जाता है।

ब्रेंट क्रूड की कीमत हल्की बढ़त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत हल्की बढ़कर 63.83 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से भारत का आयात बिल भी बढ़ता है और महंगाई का दबाव बढ़ने की आशंका रहती है। यही वजह है कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी बाजार के सेंटिमेंट पर असर डालती है और निवेशक थोड़ा सतर्क हो जाते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख