return to news
  1. DOMS industries, Asian Paints, SpiceJet...देखें, आज किन स्टॉक्स पर रहा बाजार का फोकस

मार्केट न्यूज़

DOMS industries, Asian Paints, SpiceJet...देखें, आज किन स्टॉक्स पर रहा बाजार का फोकस

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 19, 2024, 14:41 IST

सारांश

दोपहर 1:18 बजे, S&P BSE SENSEX 921 (1.15%) अंक नीचे 79,261.22 पर और NSE का NIFTY50 इंडेक्स 255.6 अंक नीचे (1.06%) 23,943.25 पर पहुंच गए थे।

शेयर सूची

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का असर बाजार पर सारे दिन रहा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का असर बाजार पर सारे दिन रहा

Stock Market Today: घरेलू इक्विटी बाजार में गुरुवार दोपहर को भी गिरावट पसरी रही। यहां स्टॉक्स 1% से ज्यादा नीचे ट्रेड करते नजर आए। दोपहर 1:18 बजे, S&P BSE SENSEX 921 (1.15%) अंक नीचे 79,261.22 पर और NSE का NIFTY50 इंडेक्स 255.6 अंक नीचे (1.06%) 23,943.25 पर पहुंच गए थे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के ऐलान के बाद वॉल स्ट्रीट की तरह ही भारतीय बाजार भी टूट गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
एक नजर डालते हैं आज चर्चा में रहने वाले स्टॉक्स पर-
SpiceJet के शेयर्स BSE पर 9% उछलकर ₹61.30/शेयर पर पहुंच गए। एयरलाइंस ने ऐलान किया था कि उसने विमानन कंपनी Genesis के साथ एक सेटल मेंट किया है जिसके तहत $1.6 करोड़ के विवाद को सुलझा लिया जाएगा।

इस समझौते के तहत SpiceJet $60 लाख कैश में देगी और $40 लाख की इक्विटी Genesis को ₹100/शेयर के भाव पर देगी। उसके खिलाफ लगे कानूनी कार्रवाई को भी वापस ले लिया जाएगा।

DOMS Industries के शेयर्स BSE पर 6.97% की गिरावट के साथ ₹2,842.30/शेयर पर पहुंच गए। इटली की कंपनी FILA ने ऐलान किया था कि वह अपनी भारतीय यूनिट DOMS में अपने 4.57% शेयर्स को बेच रही है। शेयर्स की सेल accelerated book building (ABB) प्रोसेस के जरिए की जा रही है जो बुधवार को शुरू हो गया। इसमें 2,773,407 सामान्य शेयर्स बेचे जा रहे हैं।
ITC Ltd के शेयर्स गुरुवार को 0.7% की गिरावट के साथ ₹467.25/शेयर की कीमत पर BSE पर ट्रेड हो रहे थे। कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया था कि उसने EIG Limited के 2.44% और HLV Limited के 0.53% शेयर्स खरीद लिए हैं। कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया था कि 6 जनवरी, 2025 को होटेल बिजनेस का डी-मर्जर किया जाएगा।
Asian Paints के शेयर्स गुरुवार को शरुआती ट्रेड में 3% नीचे खिसकर 52 हफ्तों में सबसे नीचे ₹2,265.35 पर पहुंच गए। कंपनी के टॉप मैनेजमेंट से दो अधिकारियों के इस्तीफे के बाद बाजार में यह असर देखा गया है। Asian Paints के स्टॉक्स NSE पर 3.4% गिर गए थे। इस महीने कंपनी के स्टॉक्स 8% और इस साल 32% नीचे चले गए हैं।
Borosil Renewables के शेयर्स BSE पर 3% की गिरावट के साथ ₹610.20/शेयर की कीमत पर पहुंच गए। कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया था कि उसने अपना ₹450 करोड़ का प्रपोज्ड राइट्स इशू कैंसल कर दिया है और इक्विटी शेयर्स के प्रिफरेंशल इशू से ₹600 करोड़ और वॉरंट्स से ₹100 करोड़ जुटाने के प्लान को अप्रूव कर दिया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख