return to news
  1. Buzzing stocks: Muthoot Finance, Cochin Shipyard समेत आज इन शेयरों में हलचल, जानिए क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

Buzzing stocks: Muthoot Finance, Cochin Shipyard समेत आज इन शेयरों में हलचल, जानिए क्या है वजह

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 15, 2025, 13:36 IST

सारांश

Muthoot Finance के शेयर आज बीएसई पर 6.97% गिरकर ₹2105 प्रति शेयर पर आ गए। कंपनी ने मार्च तिमाही में अच्छे आंकड़े पेश किए हैं, जिसके बावजूद इसमें गिरावट देखी गई। कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 22% की वृद्धि के साथ ₹1,444 करोड़ हो गया।

शेयर सूची

आज Tilaknagar Industries, Cochin Shipyard, Muthoot Finance और Wendt India के शेयरों में एक्शन है।

आज Tilaknagar Industries, Cochin Shipyard, Muthoot Finance और Wendt India के शेयरों में एक्शन है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 मई को काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद Sensex-Nifty में तेज रिकवरी देखने को मिली और यह करीब 250 अंक उछल गया। हालांकि, इस समय मार्केट में फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। इस बीच कई ऐसे शेयर हैं, जिनमें तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इनमें Tilaknagar Industries, Cochin Shipyard, Muthoot Finance और Wendt India जैसे स्टॉक्स शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Wendt India

Wendt India के शेयर NSE पर लगभग 15 फीसदी गिरकर ₹8900 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। दरअसल, कंपनी के प्रमोटर Wendt GmbH, जर्मनी ने Wendt India में अपनी 37.5% तक हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) की घोषणा की। इस खबर के बाद स्टॉक में बिकवाली देखी गई।

Muthoot Finance

मुथूट फाइनेंस के शेयर आज बीएसई पर 6.97% गिरकर ₹2105 प्रति शेयर पर आ गए। कंपनी ने मार्च तिमाही में अच्छे आंकड़े पेश किए हैं, जिसके बावजूद इसमें गिरावट देखी गई।

कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 22% की वृद्धि के साथ ₹1,444 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,182 करोड़ रुपये था।

Tilaknagar Industries

कंपनी के शेयर बीएसई पर 11% से अधिक बढ़कर ₹336.45 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। मार्च 2025 तिमाही में कंपनी ने सालाना आधार पर 20.1% की वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की। इसे मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में मजबूत ग्रोथ फायदा मिला।

इसका नेट रेवेन्यू ₹359 करोड़ के मुकाबले ₹406 करोड़ रहा, यानी सालाना आधार पर 13.1% की वृद्धि हुई। एक्सेप्शनल आइटम्स को छोड़कर PAT ₹40 करोड़ से 95.7 फीसदी बढ़कर ₹77 करोड़ हो गया।

Cochin Shipyard

बीएसई पर कोचीन शिपयार्ड के शेयर 5.22% बढ़कर ₹1,788.15 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। कोचीन शिपयार्ड का नेट प्रॉफिट Q3FY25 में 27.6% घटकर 177 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इसका रेवेन्यू 8.6 फीसदी बढ़कर ₹1147.6 करोड़ हो गया।

Tata Power Company

बीएसई पर इसके शेयर 0.4% गिरकर ₹395.40 पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट FY25 की मार्च तिमाही में करीब 25% बढ़कर ₹1,306.09 करोड़ हो गया। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 1,045.59 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

Lupin

बीएसई पर यह शेयर ₹2071.40 पर फ्लैट ट्रेड कर रहा था। कंपनी का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड PAT दो गुना से अधिक बढ़कर ₹782 करोड़ हो गया। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में ₹368 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

ल्यूपिन लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि चौथी तिमाही में उसकी बिक्री बढ़कर 5562 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 4,895 करोड़ रुपये थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख