return to news
  1. Bonus Shares: अप्रैल 2026 में स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का मौका, इन कंपनियों पर रखें नजर

मार्केट न्यूज़

Bonus Shares: अप्रैल 2026 में स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का मौका, इन कंपनियों पर रखें नजर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 14:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IRB Infrastructure Developers सड़कों और हाईवे प्रोजेक्ट्स में काम करती है। कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला किया है, यानी हर 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 1 अप्रैल 2026 तय की गई है।

Stock split

RM Drip and Sprinklers Systems माइक्रो-इरिगेशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी है।

Bonus Shares & Stock Split: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच शेयर बाजार में काफी गिरावट आ चुकी है। पिछले 1 महीने में Sensex-Nifty करीब 10 फीसदी टूट चुके हैं। हालांकि इस उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियों का कॉर्पोरेट एक्शन जारी है। कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट जैसे फायदे दे रही हैं। यहां हमने अप्रैल 2026 के बोनस और स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी है। ध्यान रहे, इससे आपके निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती, सिर्फ शेयरों की संख्या बढ़ जाती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

R&B Denims

यह डेनिम फैब्रिक बनाने वाली कंपनी है। कंपनी 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है और साथ ही स्टॉक स्प्लिट भी कर रही है। ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹1 में बांटा जाएगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 3 अप्रैल 2026 है। कंपनी की आय बढ़ी है, लेकिन मुनाफा कुछ कम हुआ है।

RM Drip and Sprinklers Systems

यह माइक्रो-इरिगेशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी है। कंपनी 5:7 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है, यानी हर 7 शेयर पर 5 नए शेयर मिलेंगे। इसकी रिकॉर्ड डेट 10 अप्रैल 2026 है। कंपनी ने अच्छी बिक्री और मुनाफा दर्ज किया है और आगे उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रही है।

IRB Infrastructure Developers

IRB Infrastructure Developers सड़कों और हाईवे प्रोजेक्ट्स में काम करती है। कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला किया है, यानी हर 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 1 अप्रैल 2026 तय की गई है। बता दें कि दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की आय 16.3% घटी और मुनाफा 96.5% गिरा, लेकिन कंपनी आगे अपने प्रोजेक्ट्स बढ़ाने की योजना बना रही है।

B2B Software Technologies

यह आईटी कंपनी Microsoft Dynamics 365 ERP पर काम करती है। कंपनी 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही है, यानी हर 2 शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल 2026 है। कंपनी की आय 53% और मुनाफा 91% बढ़ा है, जो इसके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख