return to news
  1. November Bank Holidays: अगले 10 दिन में कब- कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

बिजनेस न्यूज़

November Bank Holidays: अगले 10 दिन में कब- कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 14, 2024, 11:05 IST

सारांश

15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के बाद इस महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। कुछ त्योहारों की छुट्टियां होंगी तो किसी दिन दूसरा शनिवार होगा। यहां जानें बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट-

छुट्टी के दिन ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

छुट्टी के दिन ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी

नवंबर के महीने में भारत के बैंकों में एक के बाद एक छुट्टियां होने वाली हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैलंडर के मुताबिक त्योहारों से लेकर वीकेंड तक करीब 12 दिन नवंबर के महीने में देश के अलग- अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। आप भी जान लें या तारीखें ताकि उसके हिसाब से अपने काम शेड्यूल कर सकें।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

कार्तिक पूर्णिमा के दिन 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस दिन अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरिम, नागालैंड, नई दिल्ली, ओडिशा, राजस्थान, श्रीनगर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 16 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे। अगले दिन रविवार 17 नवंबर और कर्नाटक में 18 नवंबर को कनकदास जयंती के मौके पर बैंक बंद होंगे।

इसके अगले हफ्ते 23 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ेगा। इसलिए इस दिन छुट्टी रहेगी। वहीं, मेघालय में इस दिन सेंग कुसनम भी है। अगले दिन रविवार 24 नवंबर को भी बैंक बंद होंगे।

ऐप, UPI सब चलेगा

इन सभी छुट्टियों के दिन बैंकों के दफ्तर बंद होंगे लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, जैसे वेबसाइट, ऐप्स काम करते रहेंगे। UPI भी सामान्य तरीके से चलेगा। मेंटेनेंस के लिए ऑनलाइन सेवाएं अगर बंद की जाती हैं तो कस्टमर्स को पहले से बता दिया जाता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख