मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड November 11, 2025, 15:21 IST
सारांश
Bajaj Finserv Q2 Results: बजाज फिनसर्व लिमिटेड ने सितंबर 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने मुनाफे और आय दोनों में अच्छी बढत दर्ज की है। पिछले साल के 2,087 करोड़ रुपए के मुकाबले इस साल मुनाफा 2,244 करोड़ रुपए रहा।
शेयर सूची

बजाज फिनसर्व ने सितंबर तिमाही में मुनाफे और आय में शानदार बढत दर्ज की है।
Bajaj Finserv Q2 Results: बजाज फिनसर्व लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त हुई तिमाही के लिए शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में इस दौरान अच्छी बढत देखने को मिली है। बजाज फिनसर्व ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2,244 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2,087 करोड़ रुपए के मुनाफे से 7.5% अधिक है। सिर्फ मुनाफा ही नहीं, कंपनी की कुल आय में भी जोरदार उछाल आया है। सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 10.97% बढ़कर 37,402.93 करोड़ रुपए हो गई। पिछले साल की समान अवधि में यह आय 33,703.74 करोड़ रुपए रही थी।
कंपनी की ब्याज से होने वाली आय 18% बढ़कर 19,599 करोड़ रुपए हो गई। यह बढत मजबूत लोन ग्रोथ और कंज्यूमर फाइनेंस में लगातार हो रही बढत के कारण हुई है। कंपनी ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान उसके पूरे पोर्टफोलियो में जबरदस्त तेजी देखी गई, जिसमें जीएसटी सुधार और व्यक्तिगत आयकर में बदलाव से भी मदद मिली। 30 सितंबर, 2025 तक बजाज फिनसर्व का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 24% बढ़कर 4.62 लाख करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने इस तिमाही में 1.22 करोड़ नए लोन बुक किए और 41 लाख नए ग्राहक जोड़े।
हालांकि, 2 और 3-व्हीलर और MSME सेगमेंट में क्रेडिट कॉस्ट (Credit costs) ऊंची बनी हुई है। कंपनी ने बताया कि उसने असुरक्षित MSME वॉल्यूम में 25% की कमी की है और वित्त वर्ष 2026 में MSME लोन ग्रोथ 12-13% रहने की उम्मीद है।
कंपनी की सब्सिडियरी बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने भी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। इसका AUM 24% बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपए हो गया। नेट प्रॉफिट 18% बढ़कर 643 करोड़ रुपए रहा। कंपनी की एसेट क्वालिटी भी मजबूत बनी रही, जिसमें ग्रॉस NPA 0.26% और नेट NPA 0.12% रहा। कंपनी के मुताबिक, सालाना क्रेडिट कॉस्ट सिर्फ 0.18% रही, जो इंडस्ट्री में सबसे कम है। वहीं, ब्रोकिंग शाखा ने AUM में 40% की बढत के साथ 7,597 करोड़ रुपए दर्ज किए और नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर 47 करोड़ रुपए हो गया। कुल रिटेल और HNI कस्टमर बेस 38% बढ़कर 12 लाख हो गया।
कंपनी की लाइफ इंश्योरेंस सब्सिडियरी, जिसका नाम बदलकर बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (बजाज लाइफ) किया गया है, ने "बजाज लाइफ 2.0" स्ट्रैटेजी शुरू की है। दूसरी तिमाही में वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) 50% उछलकर 367 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 245 करोड़ रुपए था। न्यू बिजनेस मार्जिन (NBM) भी 10.8% से बढ़कर 17.1% (जीएसटी छोड़कर 19.3%) हो गया। रिटेल प्रोटेक्शन बिजनेस 71% और रिन्यूअल प्रीमियम 30% बढ़ा। हालांकि, 112 करोड़ रुपए के जीएसटी प्रभाव के कारण, बजाज लाइफ का नेट प्रॉफिट घटकर 13 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 148 करोड़ रुपए था। इसके बावजूद, कंपनी का सॉल्वेंसी रेश्यो 346% पर मजबूत बना हुआ है, जो सेक्टर में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Difference Between REITs and InvITs
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs