return to news
  1. Sagility IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, प्राइस बैंड- तारीखें... यहां जानें अहम डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

Sagility IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, प्राइस बैंड- तारीखें... यहां जानें अहम डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 05, 2024, 14:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

टेक्नॉलजी आधारित हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर Sagility India Ltd का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल या। इसकी प्राइस रेंज ₹28-30/ शेयर रखी गई है। Sagility India अमेरिकी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों और अस्पतालों, डायग्नोस्टिक, फिजिशन और मेडिकल डिवाइस फर्म्स को टेक्नॉलजी आधारित सर्विसेज देती है। कंपनी की शुरुआती शेयर सेल ऑफर-फॉर-सेल है और इसमें कोई फ्रेश इशू नहीं शामिल

Sagility India IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला

Sagility India IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला

टेक्नॉलजी आधारित हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर Sagility India Ltd की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public offering, IPO) मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई। यह इशू 7 नवंबर तक चलेगा। इसकी प्राइस रेंज ₹28-30/ शेयर रखी गई है। Sagility India अमेरिकी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों और अस्पतालों, डायग्नोस्टिक, फिजिशन और मेडिकल डिवाइस फर्म्स को टेक्नॉलजी आधारित सर्विसेज देती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी की शुरुआती शेयर सेल ऑफर-फॉर-सेल है और इसमें कोई फ्रेश इशू नहीं शामिल है। ऑफर-फॉर-सेल में ₹2,106.60 करोड़ के 70.22 करोड़ शेयर हैं।

इसके पहले सोमवार को कंपनी ने ऐंकर राउंड में ₹945 करोड़ से ज्यादा का कैपिटल जुटाया। इसमें फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, गोल्डमेन सैक्स से लेकर HDFC MF, Motilal Oswal MF वगैरह शामिल थे।

BSE के एक सर्कुलर के मुताबिक Sagility India ने ₹30/ शेयर के हासिब से 52 फंड्स को 31.51 करोड़ शेयर अलॉट किए जिसके साथ ट्रांजैक्शन ₹945 करोड़ पर पहुंच गया। इसके पहले प्रमोटर Sagility BV ने Sagility India में 2.61% स्टेक 9 संस्थागत निवेशकों को बेचकर ₹366 करोड़ जुटाए थे।

Sagility India में हिस्सा खरीदने वाले इन्वेस्टर्स में Avendus Future Leaders Fund और Adani Properties शामिल थे। Avendus को जहां 0.9% शेयर मिले, वहीं, 0.14% हिस्सा अडानी प्रॉपर्टीज को। 360 One को भी 1.07% शेयर मिले।

कंपनी में इन्वेस्ट करने के लिए निवेशकों को ₹14,000 की कीमत के कम से कम 500 इक्विटी शेयर खरीदने होंगे। 75% हिस्सा Qualified Institutional Buyers (QIBs), 15% गैर- संस्थागत निवेशकों और 10% खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

अलॉटमेंट- लिस्टिंग शेड्यूल

नीलामी 5 नवंबर- 7 नवंबर तक चलेगी, 8 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल किया जाएगा और रीफंड भी उस दिन मिल जाएगा, 11 नवंबर को डीमैट ट्रांसफर और 12 नवंबर को BSE- NSE पर लिस्टिंग होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख