return to news
  1. Adani Energy Q4 result: मुनाफे में 79% का तगड़ा उछाल, रेवेन्यू में भी 35% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Adani Energy Q4 result: मुनाफे में 79% का तगड़ा उछाल, रेवेन्यू में भी 35% की बढ़ोतरी

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 24, 2025, 16:40 IST

सारांश

Adani Energy Q4: मार्च तिमाही में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का रेवेन्यू ₹6374.58 करोड़ रहा, जो Q4FY24 में ₹4706.85 करोड़ से 35% की सालाना बढ़ोतरी है। इसका EBITDA Q4FY25 में 43.8% बढ़कर ₹2,251.2 करोड़ हो गया, जबकि Q4FY24 में यह ₹1,565.7 करोड़ था।

शेयर सूची

तिमाही के दौरान Adani Energy की कुल आय 35.86% बढ़कर ₹6,596.39 करोड़ हो गई।

तिमाही के दौरान Adani Energy की कुल आय 35.86% बढ़कर ₹6,596.39 करोड़ हो गई।

Adani Energy Q4: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने आज 24 अप्रैल को FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 79 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी ने इस अवधि में 647 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 361.44 करोड़ रुपये था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी के शेयरों में आज 2.48 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 962.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

कैसे रहे Adani Energy के नतीजे?

मार्च तिमाही में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का रेवेन्यू ₹6374.58 करोड़ रहा, जो Q4FY24 में ₹4706.85 करोड़ से 35% की सालाना बढ़ोतरी है। इसका EBITDA Q4FY25 में 43.8% बढ़कर ₹2,251.2 करोड़ हो गया, जबकि Q4FY24 में यह ₹1,565.7 करोड़ था। EBITDA मार्जिन पिछले साल के 33.3% के मुकाबले 35.3% रहा।

Adani Energy की कुल आय 35 फीसदी बढ़ी

तिमाही के दौरान, कंपनी की कुल आय 35.86% बढ़कर ₹6,596.39 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹4,855.18 करोड़ थी। इसके खर्च में 24.15% की वृद्धि हुई और यह ₹5,411.60 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹4,358.83 करोड़ था।

पूरे वित्त वर्ष 25 में कंपनी ने ₹921 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो FY24 में ₹1,195.61 करोड़ से कम है। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 24,446.55 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 17,218.31 करोड़ रुपये थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख