return to news
  1. ACME Solar Holdings IPO दूसरे दिन 64% सब्सक्राइब हुआ

मार्केट न्यूज़

ACME Solar Holdings IPO दूसरे दिन 64% सब्सक्राइब हुआ

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 08, 2024, 17:27 IST

सारांश

ACME Solar Holdings IPO 6 नवंबर को लॉन्च होने के बाद 64% सब्सक्राइब किया जा चुका है। 8 नवंबर को बंद होने के बाद अलॉटमेंट 11 नवंबर को फाइनल होगा और उसी दिन रीफंड मिल जाएग। डीमैट ट्रांसफर 12 नवंबर को होगा। 13 नवंबर को यह स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो जाएगा।

ACME Solar Holdings seeks to utilise the net fresh issue proceeds to repay debt and general corporate purposes.

ACME Solar Holdings seeks to utilise fresh issue proceeds to repay debt and general corporate purposes.

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी ACME Solar Holdings को IPO पर दूसरे दिन 64% सब्सक्रिप्शन मिल गया। IPO 6 नवंबर से खुलकर 8 नवंबर को बंद होगा। 5.82 करोड़ शेयर्स में से 3.72 शेयर्स पर बोली लग चुकी है। इसकी लिस्टिंग 13 नवंबर को हो सकती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व शेयर्स पर 1.92 बार सब्सक्रिप्शन आया जबकि गैर- संस्थागत निवेशकों का 43% और Qualified Institutional Buyers (QIBs) में 31% सब्सक्रिप्शन आ गया।

₹2,900 के IPO में प्राइस रेंज ₹275- ₹289 रखा गया है। इसमें ₹2,395 करोड़ के फ्रेश शेयर्स और ₹505 करोड़ के ऑफर-फॉर-सेल है। निवेशकों के लिए लॉट साइज ₹14,025 की कीमत के 51 शेयर्स हैं।

इससे पहले ACME ने ₹1,300.5 Cr ऐंकर इन्वेस्टर्स से जुटा लिए थे। इनमें गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टैनले, नोमुरा, अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी वगैरह शामिल रहे। ऐंकर राउंड में HDFC म्यूचुअल फंड, टाटा MF, ICICI प्रूडेंशल ने भी हिस्सा लिया था।

8 नवंबर को बंद होने के बाद अलॉटमेंट 11 नवंबर को फाइनल होगा और उसी दिन रीफंड मिल जाएग। डीमैट ट्रांसफर 12 नवंबर को होगा। 13 नवंबर को यह स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो जाएगा।

ACME Solar Holdings देश के सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा उत्पादकों में से एक है। यह पवन, सौर, हाइब्रिड एनर्जी में काम करती है। प्रॉजेक्ट डिजाइन करने से लेकर बनाने और ऑपरेट करने में इंजिनियरिंग, मेंटेनेंस वगैरह देखती है। बिजली बेचकर इसकी आमदनी होती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख