return to news
  1. Veritas Finance, Laxmi India समेत पांच कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी, यहां देखें हर एक डिटेल

मार्केट न्यूज़

Veritas Finance, Laxmi India समेत पांच कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी, यहां देखें हर एक डिटेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 06, 2025, 19:03 IST

सारांश

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मंगलवार को बताया कि इन पांच कंपनियों ने दिसंबर और जनवरी में आईपीओ लाने के प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। इन्हें 29-30 अप्रैल के दौरान SEBI से इसकी मंजूरी मिल गई।

आईपीओ

Veritas Finance, Laxmi India समेत पांच कंपनियों को मिली IPO लाने की मंजूरी

Veritas Finance, Laxmi India Finance और Ajay Poly समेत पांच कंपनियों को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। राजस्थान स्थित जाजू रश्मि रिफ्रैक्टरीज और कोलकाता स्थित कृषि आधारित कंपनी रीगल रिसोर्सेज को भी आईपीओ लाने के लिए SEBI की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मंगलवार को बताया कि इन पांच कंपनियों ने दिसंबर और जनवरी में आईपीओ लाने के प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। इन्हें 29-30 अप्रैल के दौरान SEBI से इसकी मंजूरी मिल गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वेरिटास फाइनेंस अपने आईपीओ के जरिए 2,800 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रहा है । इसमें 600 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और 2,200 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की बिक्री पेशकश (ऑफर फॉर सेल, OFS) शामिल है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस का प्रस्तावित आईपीओ 1.04 करोड़ नए शेयर और 56.38 लाख शेयर OFS का कॉम्बिनेशन है।

‘रेफ्रिजरेशन सीलिंग सॉल्यूशन’ कंपनी अजय पॉली का आईपीओ 238 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटरों द्वारा 93 लाख शेयर के OFS का कॉम्बिनेशन है। रीगल रिसोर्सेज के आईपीओ में 190 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर्स द्वारा 90 लाख शेयर की बिक्री पेशकश प्रस्तावित है। वहीं जाजू रश्मि रिफ्रैक्टरीज के आईपीओ में केवल 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयर शामिल होंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश प्रस्तावित नहीं है। दूसरी ओर, अर्थूड सर्विसेज ने आईपीओ के लिए दाखिल अपने दस्तावेज 28 अप्रैल को वापस ले लिए।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख