return to news
  1. Everything App: X पर मिलेगी पेमेंट सर्विस भी? Elon Musk की कंपनी ने Visa के साथ की डील

बिजनेस न्यूज़

Everything App: X पर मिलेगी पेमेंट सर्विस भी? Elon Musk की कंपनी ने Visa के साथ की डील

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 29, 2025, 16:14 IST

सारांश

Everything App: इलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जल्द ही पेमेंट सर्विसेज मिल सकती हैं। इसके लिए कंपनी ने वीजा के साथ पार्टनरशिप की है।

X के अधिग्रहण से भी पहले से था मस्क का एवरीथिंग ऐप बनाने का प्लान।

X के अधिग्रहण से भी पहले से था मस्क का एवरीथिंग ऐप बनाने का प्लान।

दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क का लंबे वक्त से प्लान था एक ऐसी ऐप बनाने का जहां यूजर्स को सारी सर्विसेज मिलें। अब X (पहले ट्विटर) की सीईओ लिंडा याकारीनो ने ऐलान किया है कि कंपनी जल्द ही Visa के साथ मिलकर रियल टाइम पेमेंट की सुविधा लाने जा रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लिंडा ने बताया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की X मनी अकाउंट सर्विस इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है और वीजा इसका पहला पार्टनर होगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत डिजिटल वॉलेट और पियर-टू-पियर पेमेंट्स सर्विस मिलेगी जो यूजर्स के डेबिट कार्ड से जुड़ी होगी। इसमें बैंक अकाउंट को फंड ट्रांसफर करने का विकल्प भी होगा।

वीजा के मुताबिक उसकी वीजा डायरेक्ट सुविधा इसमें मदद करेगी जो इंस्टेंट मनी ट्रांसफरिंग सर्विस है। यह अमेरिका में X मनी अकाउंट यूजर्स के लिए रहेगी। हालांकि, यह दूसरे देशों में ग्राहकों के लिए होगी या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अमेरिका में भी इसके लॉन्च की तारीख अभी फाइनल नहीं है।

मस्क ने काफी पहले चीन के WeChat की तर्ज पर एक सुपरऐप बनाने की इच्छा जाहिर की थी। एक ऐसी ‘एवरीथिंग’ ऐप जहां वीडियो चैट, मेसेजिंग, स्ट्रीमिंग और पेमेंट सब हो सके। यह उनके ट्विटर का अधिग्रहण करने के पहले का प्लान था।

उन्होंने PayPal को भी डायवर्सिफाई करने की कोशिश की लेकिन उसके सीईओ पीटर तील ने इसे खारिज कर दिया। बाद में PayPal 2002 में eBay को $1.5 अरब में बिक गई। मस्क ने इससे आने वाले कैपिटल को SpaceX और Tesla में निवेश किया था।

कई सोशल मीडिया कंपनियां जैसे, फेसबुक की पेरंट कंपनी Meta अपने प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग, गेम्स और डेटिंग फीचर्स भी देते हैं। कम्यूनिकेशन से लेकर पेमेंट के लिए यूजर्स के पास भी कई विकल्प हैं। ऐसे में X की एवरीथिंग ऐप क्या नया लेकर आएगी, यह देखना होगा।

खासकर मस्क के आने के बाद X को लेकर खुद यूजर्स की राय में बदलाव भी देखा गया है। एक ओर इससे नए यूजर्स जुड़े हैं तो मस्क से मतभेद रखने वाले यूजर्स इसे छोड़कर जा भी चुके हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख