return to news
  1. INDIA-USA ट्रे़ड डील को लेकर क्या कुछ बोले पीयूष गोयल, जल्द दोनों देशों में हो सकता है समझौता

बिजनेस न्यूज़

INDIA-USA ट्रे़ड डील को लेकर क्या कुछ बोले पीयूष गोयल, जल्द दोनों देशों में हो सकता है समझौता

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 20, 2025, 11:51 IST

सारांश

India और USA के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत का दौर जारी है। पीयूष गोयल ने इसको लेकर अहम अपडेट दिया है। उन्होंने क्या कुछ कहा और कब तक दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौता हो सकता है, चलिए जानते हैं।

भारत-अमेरिका

भारत-अमेरिका के बीच जल्द हो सकती है ट्रेड डील

इंडस्ट्री एंड सप्लाई मिनिस्टर पीयूष गोयल ने मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिकी कॉमर्स मिनिस्टर हावर्ड लुटनिक के साथ दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत में तेजी लाने के लिए चर्चा की। गोयल व्यापार समझौते की वार्ता की प्रगति की समीक्षा के लिए मंत्री स्तरीय बैठक के लिए वॉशिंगटन में हैं। मंत्री ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण में तेजी लाने की दिशा में मंत्री हावर्ड लुटनिक के साथ सार्थक चर्चा हुई।’ गोयल व्यापार वार्ता पर चर्चा के लिए मार्च में भी वॉशिंगटन गए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मंत्री स्तरीय बैठक के बाद दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच विचार-विमर्श होगा, जो 22 मई तक जारी रहेगा। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश इस वर्ष शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने से पहले ‘शीघ्र पारस्परिक लाभ’ सुनिश्चित करने के लिए वस्तुओं में अंतरिम व्यापार व्यवस्था की संभावना तलाश रहे हैं। वार्ता में जिन मुख्य मुद्दों पर चर्चा होगी, उनमें बाजार पहुंच, उत्पत्ति के नियम और गैर-शुल्क बाधाएं शामिल हैं।

भारत और अमेरिका के अधिकारियों का लक्ष्य वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए 90-दिवसीय शुल्क विराम अवधि का लाभ उठाना है। अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 26% टैरिफ को 9 जुलाई तक के लिए निलंबित कर दिया है। बढ़ते व्यापार घाटे को पाटने के लिए 2 अप्रैल को शुल्क दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी।

हालांकि, 10% का बेसिक टैरिफ सभी देशों पर लागू है। इसके अलावा इस्पात, एल्युमीनियम और मोटर वाहन घटकों पर 25% टैरिफ भी लगा है। अमेरिका लगातार चौथे वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहा। दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 131.84 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 18%, आयात में 6.22% और देश के कुल वस्तु व्यापार में 10.73% रही।

अमेरिका के साथ भारत का 2024-25 में वस्तुओं के मामले में व्यापार अधिशेष (आयात व निर्यात के बीच का अंतर) 41.18 अरब अमेरिकी डॉलर था। 2023-24 में यह 35.32 अरब अमेरिकी डॉलर, 2022-23 में 27.7 अरब अमेरिकी डॉलर, 2021-22 में 32.85 अरब अमेरिकी डॉलर और 2020-21 में 22.73 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। अमेरिका ने इस बढ़ते व्यापार घाटे पर चिंता जाहिर की है।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख