return to news
  1. Vistara- Air India Merger: आज विस्तारा की आखिरी उड़ान, 12 नवंबर को एयर इंडिया में विलय, यात्रियों के लिए ये डीटेल्स जरूरी

बिजनेस न्यूज़

Vistara- Air India Merger: आज विस्तारा की आखिरी उड़ान, 12 नवंबर को एयर इंडिया में विलय, यात्रियों के लिए ये डीटेल्स जरूरी

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 11, 2024, 14:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Vistara Airlines का Air India में विलय होने के बाद कस्टमर्स को दिक्कत न हो, इसे लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। 12 नवंबर के बाद विस्तारा के सभी पैसेंजर्स एयर इंडिया की ओर रीडायरेक्ट कर दिए जाएंगे।

पैसेंजर्स, क्लब विस्तारा की सदस्यता, कस्टमर सपॉर्ट से जुड़ीं जरूरी जानकारी

पैसेंजर्स, क्लब विस्तारा की सदस्यता, कस्टमर सपॉर्ट से जुड़ीं जरूरी जानकारी

विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) का एयर इंडिया (Air India) से विलय होने जा रहा है। इसी कड़ी में कैरियर की आखिरी उड़ानें सोमवार को चलेंगी। अगले दिन 12 नवंबर से विस्तारा के लिए सारे ऑपरेशन एयर इंडिया मैनेज करेगी। वहीं, एयर इंडिया ग्रुप ने शुक्रवार को मैनेजमेंट में हुए बदलाव के बारे में जानकारी भी दी थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
विस्तारा ने अपनी वेबसाइट पर मेसेज पोस्ट किया- ''इस यादगार सफर का हिस्सा बनने और हमें #VistaraLove देने के लिए आपका धन्यवाद। अब आप www.airindia.com पर अपनी बुकिंग्स के लिए डायरेक्ट किए जा रहे हैं।''

मैनेजमेंट में बदलाव

एयर इंडिया ग्रुप ने बताया है कि विस्तारा के साथ विलय के बाद मैनेजमेंट में क्या बदलाव होंगे। विस्तारा के CEO विनोद कनन चीफ इंटिग्रेशन ऑफिसर रहेंगे और मैनेजमेंट कमिटी का हिस्सा भी होंगे। वह एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विलसन को रिपोर्ट करेंगे।

विस्तारा के चीफ कमर्शल ऑफिसर दीपक राजावत चीफ एयर इंडिया एक्सप्रेस पर फाइनेंशियल ऑफिसर होंगे और अभी इस पद पर मौजूद विकास अगरवाल को नया रोल दिया जाएगा।

CEO विलसन ने इसे एवियेशन इतिहास का सबसे जटिल विलय बताया है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया खत्म करने के बाद आगे के सफर पर मिलकर जाने की खुशी जताई।

कस्टमर्स पर क्या असर?

मौजूदा बुकिंग

जिन लोगों की बुकिंग 12 नवंबर या उसके बाद की हैं, वो अपने आप ही एयर इंडिया को ट्रासंफर हो जाएगी। इससे जुड़ी डीटेल्स जैसे फ्लाइट का नवंबर नोटिफाई कर दिया जाएगा।

बुकिंग और वेबसाइट

12 नवंबर के बाद विस्तारा की वेबसाइट एयर इंडिया पर रीडायरेक्ट कर दी जाएगी। यहां सामान्य तरीके से बुकिंग की जा सकेगी। दोनों एयरलाइंस मिलकर 85 जगहों के लिए चलाती हैं जो कस्टमर्स के लिए रहेंगी।

लॉयल्टी प्रोग्राम

क्लब विस्तारा के सदस्यों को एयर इंडिया के फ्लाइंग रिटर्न्स प्रोग्राम में जोड़ा जाएगा। इसमें किसी भी तरह का स्टेटस लेवल लॉस नहीं होगा। सभी ऐसा वाउचर जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया है, उन्हें मौजूदा वैलिडिटी के साथ ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

प्रीमियम इकॉनमी और फेयर क्लास

एयर इंडिया में सभी उड़ानों में प्रीमियम इकॉनमी नहीं है लेकिन कंपनी का कहना है कि विस्तारा के ग्राहकों के बुकिंग क्लासेज को मेंटेन करने की कोशिश की जाएगी।

कस्टमर सपॉर्ट

विस्तारा का कस्टमर सपॉर्ट 12 नवंबर तक मौजूद रहेगा और इसके बाद एयर इंडिय को ट्रांसफर हो जाएगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख