return to news
  1. अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाई पाबंदी, ईरान की ऑयल इंडस्ट्री से कनेक्शन के चलते कार्रवाई

बिजनेस न्यूज़

अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाई पाबंदी, ईरान की ऑयल इंडस्ट्री से कनेक्शन के चलते कार्रवाई

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 13:03 IST

सारांश

US sanctions 4 Indian Firms: प्रेस रिलीज के अनुसार जिन भारतीय कंपनियों को बैन किया गया है, उनमें ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, BSM मरीन LLP, कॉसमॉस लाइन्स इंक और फ्लक्स मैरीटाइम LLP शामिल हैं।

US sanctions 4 Indian Firms: अमेरिका ने सोमवार को 16 कंपनियों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया।

US sanctions 4 Indian Firms: अमेरिका ने सोमवार को 16 कंपनियों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया।

US sanctions 4 Indian Firms: अमेरिका ने सोमवार को 16 कंपनियों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया, जिनमें चार भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। इन कंपनियों पर ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री से कथित तौर पर जुड़े होने के चलते यह एक्शन लिया गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तेल की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ी

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा ईरानी ऑयल ट्रेड पर और अधिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद 25 फरवरी को तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई।

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट की कीमत 0.41 डॉलर या 0.58% की बढ़त के साथ 71.12 डॉलर पर पहुंच गई, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 75 डॉलर के आसपास बंद हुई।

पाबंदी लगाने पर अमेरिका ने क्या कहा?

ट्रेजरी डिपार्टमेंट द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार जिन भारतीय कंपनियों को बैन किया गया है, उनमें ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, BSM मरीन LLP, कॉसमॉस लाइन्स इंक और फ्लक्स मैरीटाइम LLP शामिल हैं।

यह ईरानी तेल बिक्री पर लगाए गए दूसरे राउंड का प्रतिबंध हैं, जो डोनाल्ड ट्रंप के 4 फरवरी को जारी किए गए नेशनल सिक्योरिटी मेमोरेंडम के बाद लागू किए गए। इस आदेश के तहत ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने का अभियान शुरू किया गया।

22 व्यक्तियों और 13 जहाजों पर भी पाबंदी

अमेरिकी विदेश विभाग ने 16 कंपनियों और जहाजों को चिह्नित किया है, जो ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री में शामिल हैं। इसके अलावा, डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट और डिपार्टमेंट ऑफ द ट्रेजरी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट कंट्रोल (OFAC) ने 22 व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं और 13 जहाजों को ब्लॉक कर दिया है, जो ईरानी तेल उद्योग से जुड़े थे।

बयान में कहा गया है, "यह नेटवर्क गैरकानूनी तरीके से ईरानी तेल की लोडिंग और एशियाई खरीदारों तक इसकी ढुलाई में मदद करता है। इसने करोड़ों बैरल कच्चे तेल की तस्करी की है, जिसकी कीमत सैकड़ों मिलियन डॉलर में है।"

इसमें आगे कहा गया है, "आज की कार्रवाई डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी सरकार पर अधिकतम दबाव बनाने के अभियान का एक हिस्सा है। इसका मकसद ईरान को तेल की बिक्री से मिलने वाले पैसे का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के लिए करने से रोकना है। हम ईरान की अवैध फंडिंग को रोकने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे।"

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख