return to news
  1. Q3 व्यापार में भारत-चीन दौड़े, विकसित देश सिमटे, वैश्विक स्तर पर अभी मंदी की आशंका: UN रिपोर्ट

बिजनेस न्यूज़

Q3 व्यापार में भारत-चीन दौड़े, विकसित देश सिमटे, वैश्विक स्तर पर अभी मंदी की आशंका: UN रिपोर्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 15, 2025, 17:37 IST

सारांश

Global Trade: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में भारत और चीन जैसे विकासशील देशों में व्यापार में विस्तार देखने को मिला है। इससे उलट विकसित देशों में व्यापार सीमित रह गया। ज्यादातर देशों के लिए सर्विस सेक्टर में व्यापार में तेजी देखी गई है। साल 2024 की चौथी तिमाही में सर्विस ट्रेड में बढ़त जारी रही।

ज्यादातर देशों में सर्विस सेक्टर के व्यापार में देखी गई है तेजी।

ज्यादातर देशों में सर्विस सेक्टर के व्यापार में देखी गई है तेजी।

कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मंदी की आशंका के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसकी संभावना को नकार नहीं। अब संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आगामी तिमाहियों में वैश्विक स्तर पर ‘आर्थिक मंदी की संभावना’ की चेतावनी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वहीं, संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (UNCTAD) के इस ग्लोबल ट्रेड अपडेट के मुताबिक विकासशील देशों, खासकर भारत और चीन ने 2024 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में औसत से बेहतर व्यापार विस्तार देखा है।

विकसित देशों में सिमटा व्यापार

रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में वैश्विक व्यापार लगभग 1,200 अरब डॉलर यानी 9% के विस्तार के साथ 33,000 अरब डॉलर तक पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया, “विकासशील देशों, विशेषकर चीन और भारत में औसत से बेहतर व्यापार विस्तार हुआ, जबकि कई विकसित देशों में व्यापार संकुचन हुआ।”

अमेरिका में, 2024 की चौथी तिमाही में आयात में ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि निर्यात में बढ़त घट गई। जापान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और यूरोपियन यूनियन के लिए तिमाही और वार्षिक दोनों आधार पर आयात में बढ़त के रुझान नकारात्मक रहे।

चीन और भारत में तेज व्यापार

इसमें कहा गया है कि चीन और भारत ने 2024 की चौथी तिमाही में मजबूत व्यापार गति देखी, जबकि अमेरिका ने भी विस्तार को रफ्तार दी। हालांकि, इससे उलट, दक्षिण कोरिया में निर्यात में इजाफे में कमी आई। बावजूद इसके यह वार्षिक आधार पर प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक रही।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने पिछली तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही में सेवाओं में 7% की तिमाही आयात में बढ़त और 10% की सालाना आयात में बढ़त दर्ज की, जबकि क्वॉर्टर निर्यात में इजाफा 3% और सर्विस सेक्टर में सालाना निर्यात में इजाफा 10% दर्ज किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 2024 की चौथी तिमाही में माल व्यापार में तिमाही आधार पर 8% की आयात में बढ़त दर्ज की और सालाना आयात में 6% की वृद्धि दर्ज की, जबकि वस्तुओं में तिमाही निर्यात वृद्धि 7% और सालाना निर्यात में बढ़त 2% रही।

सर्विस सेक्टर आगे

साल 2024 की चौथी तिमाही में सर्विस ट्रेड में बढ़त जारी रही। हालांकि, यह सालाना आंकड़ों की तुलना में धीमी गति रही। यह दर्शाता है कि सेवा व्यापार में सकारात्मक रुझान अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं के लिए स्थिर हो सकता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए सेवा व्यापार में वृद्धि मजबूत रही।

वार्षिक आधार पर, कई सबसे बड़ी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए सर्विस सेक्टर में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि अधिकांश विकसित अर्थव्यवस्थाओं के लिए यह बहुत उच्च स्तर पर रही।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख