return to news
  1. 1 जनवरी से फ्रिज, टीवी और गैस चूल्हे पर स्टार रेटिंग अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला

बिजनेस न्यूज़

1 जनवरी से फ्रिज, टीवी और गैस चूल्हे पर स्टार रेटिंग अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 31, 2025, 19:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

पहले इन प्रोडक्ट्स पर स्टार लेबलिंग वैकल्पिक (voluntary) थी। जैसे फ्रॉस्ट-फ्री और डायरेक्ट-कूल फ्रिज, डीप फ्रीजर, कुछ तरह के एयर कंडीशनर और टीवी। लेकिन अब सरकार ने इन्हें अनिवार्य कर दिया है ताकि लोग ज्यादा ऊर्जा-कुशल (energy efficient) प्रोडक्ट खरीदें।

TV

अब जिन चीज़ों पर स्टार रेटिंग जरूरी होगी, उनमें रेफ्रिजरेटर, टीवी, LPG गैस स्टोव, कूलिंग टॉवर और चिलर्स शामिल हैं।

सरकार ने ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 1 जनवरी से कई घरेलू और औद्योगिक उपकरणों पर स्टार रेटिंग (Energy Star Labelling) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब ये प्रोडक्ट बिना स्टार लेबल के बाजार में नहीं बिक सकेंगे। अब जिन चीजों पर स्टार रेटिंग जरूरी होगी, उनमें रेफ्रिजरेटर, टीवी, LPG गैस स्टोव, कूलिंग टॉवर और चिलर्स शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा डीप फ्रीजर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर और ग्रिड से जुड़े सोलर इन्वर्टर पर भी यह नियम लागू होगा। यह जानकारी Bureau of Energy Efficiency (BEE) की अधिसूचना में दी गई है। पहले इन प्रोडक्ट्स पर स्टार लेबलिंग वैकल्पिक (voluntary) थी। जैसे फ्रॉस्ट-फ्री और डायरेक्ट-कूल फ्रिज, डीप फ्रीजर, कुछ तरह के एयर कंडीशनर और टीवी।

लेकिन अब सरकार ने इन्हें अनिवार्य कर दिया है ताकि लोग ज्यादा ऊर्जा-कुशल (energy efficient) प्रोडक्ट खरीदें। एक अधिकारी के अनुसार, स्टार लेबलिंग वाले प्रोडक्ट्स की सूची समय-समय पर बदली जाती है। इन नए नियमों का मसौदा जुलाई 2025 में जनता और उद्योग से सुझाव के लिए जारी किया गया था, और जो फीडबैक मिला उसी के आधार पर अंतिम फैसला लिया गया है।

पहले से ही AC, पंखे, गीजर, वॉशिंग मशीन और LED लैंप पर स्टार रेटिंग अनिवार्य है। अब सरकार ने इनके मानकों को और सख्त किया है, ताकि ये और कम बिजली खपत करें। इसका सीधा फायदा बिजली बिल कम होने और पर्यावरण की सुरक्षा के रूप में मिलेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख