return to news
  1. X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आधे घंटे तक रहा डाउन, हजारों लोगों ने की शिकायत

बिजनेस न्यूज़

X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आधे घंटे तक रहा डाउन, हजारों लोगों ने की शिकायत

Upstox

1 min read | अपडेटेड March 10, 2025, 16:36 IST

सारांश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X दोपहर 3 बजे के आसपास डाउन हो गया, और 3:30 बजे तक Downdetector पर लगभग 2500 शिकायतें दर्ज हुईं। X खोलने पर यूजर्स को "Oops. Something went wrong" एरर मैसेज दिखाई दे रहा था। X ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

X के डाउन होने के चलते अमेरिका में 21,000 से ज्यादा लोगों ने इसकी शिकायत की।

X के डाउन होने के चलते अमेरिका में 21,000 से ज्यादा लोगों ने इसकी शिकायत की।

X Down: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) आज 10 मार्च को दुनियाभर के यूजर्स के लिए डाउन हो गया था। हालांकि, करीब 30 मिनट बाद अब साइट और ऐप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका और यूके में हजारों यूजर्स के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X काम नहीं कर रहा था। यह जानकारी आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector.com ने दी।

अमेरिका में 21,000 से ज्यादा लोगों की शिकायत

Elon Musk के मालिकाना हक वाली सोशल मीडिया साइट X के डाउन होने के चलते अमेरिका में 21,000 से ज्यादा लोगों ने इसकी शिकायत की। वहीं, यूके में 10,800 से ज्यादा यूजर्स ने इसके डाउन होने की जानकारी दी। Downdetector कई स्रोतों से डेटा लेकर आउटेज की जानकारी देता है।

आधे घंटे तक डाउन रहा X

X प्लेटफॉर्म दोपहर 3 बजे के आसपास डाउन हो गया, और 3:30 बजे तक Downdetector पर लगभग 2500 शिकायतें दर्ज हुईं। X खोलने पर यूजर्स को "Oops. Something went wrong" एरर मैसेज दिखाई दे रहा था।

X ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। Downdetector की रिपोर्ट यूजर्स द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित होती है, इसलिए प्रभावित लोगों की असली संख्या अलग हो सकती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख