return to news
  1. अवैध लेनदेन का शक, SEBI ने Sunshine Global Agro से संपत्ति खरीदने को आगाह किया

बिजनेस न्यूज़

अवैध लेनदेन का शक, SEBI ने Sunshine Global Agro से संपत्ति खरीदने को आगाह किया

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 06, 2025, 17:27 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SEBI Guidelines: सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने Sunshine Global Agro कंपनी की या उसके निदेशकों की संपत्ति खरीदने या उससे जुड़ा लेनदेन करने के लिए आम लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मामला अवैध संपत्ति जुटाने का है।

मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने कंपनी से जुड़ी संपत्ति खरीदने या किसी भी तरह की डील करने को लेकर लोगों को आगाह किया है।

मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने कंपनी से जुड़ी संपत्ति खरीदने या किसी भी तरह की डील करने को लेकर लोगों को आगाह किया है।

भारतीय सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड (SEBI) ने लोगों को Sunshine Global Agro Ltd को लेकर सतर्क रहने को कहा है। मामला कुछ संपत्तियों की अवैध खरीद और कब्जे से जुड़ा हुआ है। मार्केट रेग्युलेटर का कहना है कि कंपनी और उसके निदेशकों की किसी भी संपत्ति को खरीदने और उसके साथ लेनदेन करने को लेकर आम लोगों को सतर्क रहना चाहिए

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सेबी ने पाया कि कुछ व्यक्ति या संस्थाएं अवैध रूप से कंपनी की संपत्तियों की खरीद, अवैध कब्जा/ अतिक्रमण कर रही हैं। उसके बाद नियामक ने बयान जारी कर लोगों को आगाह किया है।

इसके पहले सेबी ने पिछले हफ्ते एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में सेबी ने लोगों को ऐसी किसी भी संपत्ति को खरीदने को लेकर आगाह किया, जिसमें कंपनी और उसके निदेशकों का प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से कोई हित या अधिकार हो।

नियामक ने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को कंपनी और उसके निदेशकों की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने या अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं है। ऐसे किसी भी कदम को लेकर निर्धारित कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसके काफी पहले सेबी ने जुलाई, 2014 में Sunshine Global Agro (पूर्व सनशाइन फॉरेस्ट्री प्राइवेट लि.) और उसके निदेशकों को निवेशकों से पूंजी जुटाने के साथ-साथ कोई भी नई योजना शुरू करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

इस वजह से कंपनी अपनी योजनाओं ‘जटरोफा बुश ग्रुप की बिक्री और पौधों/पेड़ों की बिक्री’ के तहत धन जुटा रही थी। यह योजना अनधिकृत ‘सामूहिक निवेश योजना (सीआईएस)’ जैसी थी।

इसके बाद फरवरी, 2019 में नियामक ने सनशाइन ग्लोबल एग्रो और उसके निदेशक को निवेशकों को पैसा लौटाने के उद्देश्य के अलावा कंपनी की किसी भी संपत्ति की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया था।

नियामक ने निर्देश का अनुपालन न करने पर कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख