return to news
  1. RBI MPC की मीटिंग आज से शुरू, ब्याज दरों में 25-50bps की कटौती की उम्मीद

बिजनेस न्यूज़

RBI MPC की मीटिंग आज से शुरू, ब्याज दरों में 25-50bps की कटौती की उम्मीद

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 04, 2025, 17:57 IST

सारांश

RBI MPC begins meet: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ​​की अध्यक्षता वाली MPC की तीन दिन तक चलने वाली बैठक में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू परिवेश को देखते हुए नीतिगत दर पर विचार किया जाएगा।

RBI MPC

RBI MPC: तीन दिन की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

RBI MPC: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक आज बुधवार को शुरू हो गई है। इसमें ब्याज दरों में एक और कटौती का फैसला लिया जा सकता है, ताकि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके। तीन दिन की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) की अध्यक्षता वाली MPC की तीन दिन तक चलने वाली बैठक में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू परिवेश को देखते हुए नीतिगत दर पर विचार किया जाएगा।

फरवरी और अप्रैल में घटाई जा चुकी है ब्याज दरें

इसके पहले RBI ने फरवरी और अप्रैल में हुई पिछली दो मौद्रिक समीक्षा बैठकों में प्रमुख ब्याज दर रेपो में कुल 0.50 फीसदी की कटौती की है। इस समय रेपो रेट 6 फीसदी पर है। ऐसे में अगर MPC इस बार भी ब्याज दर में कटौती का फैसला करती है तो यह शॉर्ट टर्म बेंचमार्क लेंडिंग रेट में लगातार तीसरी कटौती हो सकती है।

कितनी हो सकती है कटौती?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI शुक्रवार को भी रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है और यह सिलसिला अगस्त की बैठक में भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, SBI के एक रिसर्च में उम्मीद जताई गई है कि केंद्रीय बैंक जून की समीक्षा बैठक में ही 0.50 फीसदी की बड़ी कटौती कर सकता है।

एक्सपर्ट्स की राय

CareEdge Ratings ने कहा कि गिरती मुद्रास्फीति आरबीआई को बाहरी बाधाओं के बीच ग्रोथ को प्राथमिकता देने का लचीलापन देगी। हालांकि, वृद्धि की रफ्तार सुधरी है लेकिन असमान खपत, निजी पूंजीगत व्यय वृद्धि में कमी और विनिर्माण विकास में कमी जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं।

MPC में RBI के तीन सदस्य और सरकार द्वारा नियुक्त तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं। RBI के सदस्यों में गवर्नर संजय मल्होत्रा, डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव और कार्यकारी निदेशक राजीव रंजन हैं। वहीं, बाहरी सदस्यों में नागेश कुमार, सौगत भट्टाचार्य और प्रोफेसर राम सिंह शामिल हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख