return to news
  1. पेट्रोल ₹10 और डीजल ₹12.5 प्रति लीटर हुआ महंगा, मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम के फर्जी ऑर्डर की खुली पोल

बिजनेस न्यूज़

पेट्रोल ₹10 और डीजल ₹12.5 प्रति लीटर हुआ महंगा, मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम के फर्जी ऑर्डर की खुली पोल

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 16:12 IST

सारांश

सोशल मीडिया पर एक ऑर्डर काफी ज्यादा वायरल किया जा रहा है, जिसे मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम के हवाले से बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल 10 रुपये जबकि डीजल 12.5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम

क्या सच में बढ़ गए भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम?

29 अप्रैल यानी कि आज की तारीख का मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस के लेटरहेड वाला एक कागज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पेपर पर लिखा गया है कि हाल के समय में ग्लोबल क्रूड ऑयल में 100% से ज्यादा की तेजी देखी गई है, जिसके चलते पब्लिक सेक्टर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं, ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। इस पेपर पर दावा किया गया है कि पेट्रोल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम 12.5 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ाए गए हैं। इस पोस्ट को तमाम लोगों ने शेयर भी किया है और कुछ लोगों ने तो यहां तक लिखा कि पश्चिम बंगाल की वोटिंग के बीच में ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा डाले।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हालांकि यहां यह जानना जरूरी है कि यह कागज पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी फैक्टचेक ने इस कागज को पूरी तरह से फर्जी बताया है। साथ ही लिखा गया है कि इस तरह के किसी भी दावे पर तब तक भरोसा ना किया जाए, जबकि उसे आधिकारिक हैंडल पर शेयर ना किया गया हो। इससे पहले बुधवार को ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चढ़ गई। यह जून 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है। ग्लोबल सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ब्रेंट में लगातार आठवें सेशन में तेजी देखी गई है। कीमतों में यह उतार-चढ़ाव बाजार की उस स्थिति को दर्शाता है, जो सीजफायर की अनिश्चित संभावनाओं और मध्य पूर्व में लिमिटेड सप्लाई की वास्तविकता के बीच फंसी हुई है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम के चलते भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर भ्रामक खबरें शेयर की जा रही हैं, आप इन खबरों पर ध्यान ना दें। जब तक मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस या फिर OMCs के आधिकारिक हैंडल से इस तरह के ऐलान नहीं हो रहे हैं, तब तक इस तरह की खबरों पर ध्यान ना दें।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख