return to news
  1. रोड एक्सिडेंट्स कैसे भारत की GDP का खा जा रहे हैं 3% हिस्सा, नितिन गडकरी का छलका दर्द

बिजनेस न्यूज़

रोड एक्सिडेंट्स कैसे भारत की GDP का खा जा रहे हैं 3% हिस्सा, नितिन गडकरी का छलका दर्द

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 25, 2025, 17:39 IST

सारांश

नितिन गडकरी ने रोड एक्सिडेंट्स को लेकर चिंता खुलकर जाहिर की है। गडकरी ने कहा कि जो भी सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगा, सरकार ने उसे 25,000 रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया है।

रोड एक्सिडेंट

रोड एक्सिडेंट कैसे भारत की GDP का खा जा रहे हैं 3% हिस्सा

आए दिन होने वाले रोड एक्सिडेंट्स को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो आपको गहरी सोच में डाल देंगी। उन्होंने कहा कि देशभर में सालाना करीब 5 लाख रोड एक्सिडेंट्स होते हैं और इस वजह से भारत को हर साल सकल घरेलू उत्पाद यानी कि जीडीपी का 3% नुकसान झेलना पड़ता है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने दिल्ली में अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स इन इंडिया (एएमसीएचएएम) के एक कार्यक्रम के दौरान यह सब बातें कहीं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गडकरी ने ‘सड़क सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप: अमेरिका-भारत साझेदारी’ टॉपिक वाले इस प्रोग्राम में कहा कि देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण समस्या सड़क दुर्घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल 4,80,000 दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 18 से 45 वर्ष की आयु के 1.88 लाख लोग मारे जाते हैं। गडकरी ने चिंता जताते हुए कहा कि 10,000 मौतें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की होती हैं। गडकरी ने कहा, ‘यह प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों में एक है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सड़क दुर्घटनाओं के कारण जीडीपी का 3% हिस्सा खो रहे हैं।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में खराब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी एक है। उन्होंने कहा, ‘डीपीआर सलाहकार सड़क दुर्घटनाओं के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। कभी-कभी लागत बचाने, अन्य विभिन्न कारणों और गैर-गंभीर नजरिये के कारण ऐसा होता है।’ गडकरी ने कहा कि जो भी सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगा, सरकार ने उसे 25,000 रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई व्यक्ति दुर्घटना के बाद किसी अस्पताल में भर्ती होता है... तो हम उसे इलाज के लिए अधिकतम 1.5 लाख रुपये या सात साल तक इलाज का खर्च दे सकते हैं।’

(भाषा इनपुट के साथ)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख