return to news
  1. LPG e-KYC Last Date: 23 अगस्त से पहले निपटा लें LPG E-KYC, वरना रुक जाएगी सब्सिडी और सिलेंडर बुकिंग

बिजनेस न्यूज़

LPG e-KYC Last Date: 23 अगस्त से पहले निपटा लें LPG E-KYC, वरना रुक जाएगी सब्सिडी और सिलेंडर बुकिंग

Upstox

4 min read | अपडेटेड August 21, 2026, 08:15 IST

सारांश

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी हो गया है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी पूरा करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026 तय की गई है।

lpg-cylinder-ekyc-last-date-23-august

एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी और घरेलू दर का लाभ पाने के लिए 16 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

देशभर के लाखों LPG ग्राहक इन दिनों एक बेहद जरूरी काम को पूरा करने में लगे हुए हैं। अगर आपने अभी तक इसके बारे में नहीं सुना है, तो आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस, तीनों ही प्रमुख कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए E-KYC वेरिफिकेशन पूरा करने की डेडलाइन जारी कर दी है। यह एक ऐसा प्रोसेस है जिसका सीधा असर आपकी गैस सब्सिडी और सिलेंडर बुकिंग की सुविधाओं पर पड़ता है। अगर आप इस डेडलाइन को मिस कर देते हैं तो आपको अचानक कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राहत की बात यह है कि इस प्रक्रिया को पूरा करना बहुत ही आसान है और आप इसे अपने मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब है E-KYC पूरा करने की आखिरी तारीख?

LPG E-KYC पूरा करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2026, दिन रविवार तय की गई है। समय पर इस प्रक्रिया को पूरा न करने से आपकी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना ग्राहकों को जल्द से जल्द इस काम को निपटा लेना चाहिए ताकि बाद में किसी तरह की रुकावट न आए।

मोबाइल से E-KYC प्रक्रिया शुरू करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी अपने पास रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड या आधार नंबर होना चाहिए। इसके अलावा आपके LPG अकाउंट या आधार से लिंक मोबाइल नंबर का पास होना भी आवश्यक है। आपके पास अपना 16 अंकों वाला LPG उपभोक्ता नंबर या LPG आईडी होना चाहिए। साथ ही आपके स्मार्टफोन में संबंधित गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल एप और चेहरे से पहचान करने के लिए आधार फेस आरडी एप डाउनलोड होना चाहिए।

इंडेन गैस ग्राहक इस तरह पूरा करें प्रोसेस

इंडेन LPG के ग्राहक घर बैठे बहुत ही आसानी से E-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इंडियनऑयल वन एप डाउनलोड करके उसे ओपन करें। इसके बाद अपने LPG कनेक्शन से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन या रजिस्ट्रेशन करें। यदि आवश्यकता हो तो अपनी 16 अंकों की LPG आईडी दर्ज करके अपने इंडेन अकाउंट को लिंक करें। इसके बाद ऐप में E-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन के विकल्प को खोजें और आधार आधारित वेरिफिकेशन के लिए अपनी सहमति दें। जब एप में कहा जाए तब आधार फेस आरडी एप खोलें और दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना फेस स्कैन पूरा करें। फेस स्कैन पूरा होने के बाद वेरिफिकेशन सबमिट करें और E-KYC पूरा होने का कंफर्मेशन मैसेज आने का इंतजार करें।

भारत गैस के ग्राहक कैसे करें वेरिफिकेशन

भारत पेट्रोलियम यानी बीपीसीएल के ग्राहक E-KYC करने के लिए सबसे पहले हेलो बीपीसीएल एप डाउनलोड या ओपन करें। अपने LPG रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करके लॉग इन करें और मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए नंबर को वेरिफाई करें। इसके बाद अपने भारत गैस कनेक्शन को सिलेक्ट करें और E-KYC या आधार वेरिफिकेशन के ऑप्शन पर जाएं। वहां आधार प्रमाणीकरण के लिए अपनी सहमति दें और निर्देशों का पालन करते हुए आधार फेस आरडी एप की मदद से अपना फेस स्कैन पूरा करें। फेस स्कैन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिटेल्स सबमिट करें और स्क्रीन पर E-KYC कम्पलीट होने का मैसेज चेक करें।

एचपी गैस ग्राहक मोबाइल से ऐसे करें प्रक्रिया

हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी एचपीसीएल के ग्राहक अपने मोबाइल में एचपी पे एप डाउनलोड करके उसे खोलें। अपने एचपी गैस कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर से लॉग इन या रजिस्टर करें। इसके बाद अपना एचपी गैस अकाउंट सिलेक्ट करें और E-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें। आधार वेरिफिकेशन के लिए सहमति देने के बाद स्क्रीन पर मैसेज आने पर आधार फेस आरडी एप का इस्तेमाल करके अपना फेस स्कैन पूरा करें। फेस स्कैन सफल होने के बाद ऑथेंटिकेशन सबमिट कर दें और एप पर E-KYC पूरी होने की पुष्टि देख लें।

डेडलाइन मिस होने पर क्या हो सकता है नुकसान?

अगर कोई ग्राहक 23 अगस्त 2026 तक E-KYC नहीं कर पाता है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उसका LPG कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा। हालांकि जब तक E-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक आपका गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से सस्पेंड किया जा सकता है। इसके अलावा E-KYC पेंडिंग रहने तक ग्राहक घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर पाने के लिए अयोग्य हो सकते हैं, जिससे उन्हें बिना वेरिफिकेशन के सामान्य दर पर सिलेंडर नहीं मिलेगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख