return to news
  1. अभी और सस्ते होंगे लोन! वित्त मंत्रालय ने गिनाए कारण क्यों RBI फिर घटा सकता है रेपो रेट

बिजनेस न्यूज़

अभी और सस्ते होंगे लोन! वित्त मंत्रालय ने गिनाए कारण क्यों RBI फिर घटा सकता है रेपो रेट

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 29, 2025, 07:29 IST

सारांश

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी से 4% से नीचे बनी हुई है और मई में छह साल के निचले स्तर 2.82% पर आ गई।

रेपो रेट

आरबीआई फिर करेगा रेपो रेट में कटौती?

Reserve Bank of India (RBI) यानी कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास नीतिगत दरों (रेपो रेट) में और कटौती की गुंजाइश है। ऐसा वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा। इसका कारण खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) के 4% के औसत लक्ष्य से काफी नीचे होना है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी से 4% से नीचे बनी हुई है और मई में छह साल के निचले स्तर 2.82% पर आ गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वित्त मंत्रालय की मासिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मुख्य (हेडलाइन) मुद्रास्फीति नरम बनी हुई है और कुल मिलाकर मुद्रास्फीति आरबीआई के 4% के औसत लक्ष्य से काफी नीचे है। इससे नीतिगत दर में और कमी की गुंजाइश है।’ केंद्र सरकार ने फरवरी से अब तक प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कुल मिलाकर 1% की कमी की है। नीतिगत दर निर्धारित करने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक 4 से 6 अगस्त को होगी।

आरबीआई ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए सकल (हेडलाइन) मुद्रास्फीति दर 3.4% रहने का अनुमान लगाया है, जबकि पहली तिमाही में वास्तविक मुद्रास्फीति आरबीआई के लक्ष्य से कम रही। सरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति 2% घट-बढ़ के साथ 4% पर रखने की जिम्मेदारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘ऐसा जान पड़ता है कि पूरे वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति दर केंद्रीय बैंक के 3.7% के अनुमान से कम रहेगी।’

क्या कुछ है रिपोर्ट में?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ओपेक (तेल निर्यातक देशों के संगठन) और उसके सहयोगियों द्वारा अनुमान से कहीं ज्यादा उत्पादन वृद्धि के बाद, ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतें कम रहने की उम्मीद है। ओपेक और उसके सहयोगियों ने अगस्त में उत्पादन में 5,48,000 बैरल प्रतिदिन की वृद्धि की, जो पिछले महीनों में घोषित उत्पादन वृद्धि के अतिरिक्त है। राजकोषीय मोर्चे पर, केंद्र और राज्य सरकारों, दोनों ने राजकोषीय मजबूती के लक्ष्यों पर कायम रहते हुए पूंजीगत खर्च में गति बनाए रखी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कर कटौती के बावजूद राजस्व स्रोत मजबूत बने हुए हैं और दहाई अंक में वृद्धि जारी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख