return to news
  1. Karnataka Diesel price hike: कर्नाटक में डीजल दो रुपये महंगा, सरकार ने बढ़ाया बिक्री कर

बिजनेस न्यूज़

Karnataka Diesel price hike: कर्नाटक में डीजल दो रुपये महंगा, सरकार ने बढ़ाया बिक्री कर

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 02, 2025, 08:36 IST

सारांश

Karnataka Diesel price hike: राज्य सरकार ने 1 अप्रैल को तत्काल प्रभाव से डीजल पर बिक्री कर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके चलते राज्य में डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने वाली है। इस बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ जाएगा, जिसका बोझ ग्राहकों पर पड़ने की संभावना है।

Karnataka Diesel price: कर्नाटक सरकार ने मंगलवार से डीजल पर सेल्स टैक्स बढ़ाकर 21.17 प्रतिशत कर दिया है।

Karnataka Diesel price: कर्नाटक सरकार ने मंगलवार से डीजल पर सेल्स टैक्स बढ़ाकर 21.17 प्रतिशत कर दिया है।

Karnataka Diesel price: कर्नाटक में डीजल दो रुपये महंगा होने वाला है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में डीजल का मूल्य बढ़कर 91.02 रुपये हो जाएगा। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने मंगलवार से डीजल पर सेल्स टैक्स बढ़ाकर 21.17 प्रतिशत कर दिया है। राज्य सरकार ने 1 अप्रैल को तत्काल प्रभाव से डीजल पर बिक्री कर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके चलते राज्य में डीजल की कीमत में बढ़ोतरी होने वाली है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि चार नवंबर 2021 से पहले कर्नाटक में डीजल पर बिक्री कर की दर 24 फीसदी थी और प्रति लीटर बिक्री मूल्य 92.03 रुपये था। पिछले साल 15 जून को कर्नाटक सरकार ने डीजल पर कर की दर घटाकर 18.44 फीसदी करने की अधिसूचना जारी की।

पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम है कीमत

बयान के अनुसार, “सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद एक अप्रैल 2025 से डीजल पर बिक्री कर की दर बढ़ाकर 21.17 फीसदी कर दी गई है। इसके चलते, प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि होगी, जिससे बिक्री मूल्य 91.02 रुपये हो जाएगा।” हालांकि, इस वृद्धि के बाद भी राज्य में संशोधित बिक्री मूल्य पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम रहेगा।

बयान में कहा गया है कि 31 मार्च 2025 तक बेंगलुरु में डीजल की कीमत 89.02 रुपये, जबकि होसुर (तमिलनाडु) में यह 94.42 रुपये, कासरगोड (केरल) में 95.66 रुपये, अनाथपुरा (आंध्र प्रदेश) में 97.35 रुपये, हैदराबाद (तेलंगाना) में 95.70 रुपये और कागल (महाराष्ट्र) में 91.07 रुपये है।

इस कदम की आलोचना करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर एक-एक करके वस्तुओं पर कर लगाने का आरोप लगाया। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ जाएगा, जिसका बोझ ग्राहकों पर पड़ने की संभावना है। इससे सब्जियों और फलों सहित जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख