return to news
  1. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से बढ़ी किफायती और EV गाड़ियों की डिमांड, आंकड़े कर देंगे हैरान

बिजनेस न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से बढ़ी किफायती और EV गाड़ियों की डिमांड, आंकड़े कर देंगे हैरान

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 08, 2026, 15:46 IST

सारांश

मई में तिपहिया, पैसेंजर गाड़ी और ट्रैक्टर कैटेगरी में अब तक की सबसे ज्यादा रिटेल बिक्री दर्ज की गई जबकि आम तौर पर इस महीने बिक्री कमजोर रहती है। फाडा के आंकड़ों के मुताबिक, पैसेंजर वाहन (पीवी) की रिटेल बिक्री पिछले महीने 23.25% बढ़कर रिकॉर्ड 4,02,591 यूनिट रही जो मई 2025 के 3,26,656 यूनिट थी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल

ईवी गाड़ियों में बढ़ रही लोगों की दिलचस्पी, क्या हैं कारण?

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के कारण उपभोक्ताओं की रुचि मई में ईंधन-किफायती और ऑप्शनल पावरट्रेन गाड़ियों की ओर शिफ्ट होती नजर आ रही है। उद्योग निकाय फाडा (Federation Of Automobile Dealers Associations) ने सोमवार को यह जानकारी दी। फाडा के मुताबिक डीलरों ने ईंधन-किफायती और ऑप्शनल पावरट्रेन विकल्पों के बारे में लोगों द्वारा जानकारी हासिल करने की पुष्टि की है। इसका असर दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की हिस्सेदारी बढ़कर 9.25% होने के रूप में दिखा। फाडा के अनुसार, देश में मोटर गाड़ियों की कुल खुदरा बिक्री मई में सालाना आधार पर 9.55% बढ़कर रिकॉर्ड 25,31,067 यूनिट रही।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फाडा के अनुसार, ‘मई में ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया उल्लेखनीय रही। डीलरों ने ईंधन-किफायती और ऑप्शनल पावरट्रेन विकल्पों के बारे में जानकारी हासिल करने के मामलों में वृद्धि की सूचना दी जिसका असर दोपहिया ईवी हिस्सेदारी के 6.11% से बढ़कर 9.25% होने में दिखा।’ फाडा के मुताबिक, जून से अगस्त के पीरियड के लिए डीलरों का भरोसा मजबूत दिख रहा है, जहां 59.07% डीलर अब वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। यह मीडियम पीरियड की मांग को लेकर बढ़ते विश्वास का संकेत है, खासकर जब मानसून आगे बढ़ रहा है।

यह रुझान दर्शाता है कि खरीफ बुवाई के साथ ग्रामीण इनकम बढ़ने पर मौसमी सुस्ती खत्म और मांग तेज हो सकती है। फाडा ने कहा कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी, लू की स्थिति और पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद मई में मोटर गाड़ियों की रिटेल बिक्री 9.55% बढ़कर 25,31,067 यूनिट हो गई जो पिछले साल इसी महीने 23,10,451 यूनिट थी।

मई में तिपहिया, पैसेंजर गाड़ी और ट्रैक्टर कैटेगरी में अब तक की सबसे ज्यादा रिटेल बिक्री दर्ज की गई जबकि आम तौर पर इस महीने बिक्री कमजोर रहती है। फाडा के आंकड़ों के मुताबिक, पैसेंजर वाहन (पीवी) की रिटेल बिक्री पिछले महीने 23.25% बढ़कर रिकॉर्ड 4,02,591 यूनिट रही जो मई 2025 के 3,26,656 यूनिट थी। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 17,15,581 यूनिट से 7.54% बढ़कर रिकॉर्ड 18,44,947 यूनिट हो गई। उद्योग निकाय फाडा के अनुसार, तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 1,11,526 यूनिट रही, जो मई 2025 की 1,07,688 यूनिट से 3.56% अधिक है। कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री भी 5.29% बढ़कर पिछले महीने रिकॉर्ड 83,823 यूनिट्स पर पहुंच गई जो मई 2025 में 79,614 यूनिट थी। फाडा ने कहा, ‘कुल मिलाकर अगले तीन महीने सतर्क रूप से आशावादी नजर आते हैं। सामान्य से थोड़ा कम मानसून, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की 7.7% आर्थिक वृद्धि और नीतिगत स्थिरता जैसे कारक उद्योग को मौसमी सुस्ती से निकालकर दूसरी तिमाही में मजबूती की ओर ले जा सकते हैं।’

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख