return to news
  1. India-New Zealand Trade Deal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच FTA वार्ता का चौथा दौर पूरा, जल्द अंतिम रूप देने पर बनी सहमति

बिजनेस न्यूज़

India-New Zealand Trade Deal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच FTA वार्ता का चौथा दौर पूरा, जल्द अंतिम रूप देने पर बनी सहमति

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 07, 2025, 18:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

India-New Zealand Trade Deal: 6 नवंबर को गोयल ने कहा था कि बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद जताई थी कि मुक्त व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। एफटीए वार्ता औपचारिक रूप से 16 मार्च 2025 को शुरू की गई थी।

India-New Zealand Trade

India-New Zealand Trade: वाणिज्य मंत्रालय ने कहा गोयल ने न्यूजीलैंड के कई व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठकें कीं।

India-New Zealand Trade Deal: भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए चौथे दौर की वार्ता शुक्रवार को पूरी कर ली। दोनों पक्षों ने इसको शीघ्र अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने को लेकर सहमति व्यक्त की है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ इन वार्ताओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए यहां पहुंचे हैं। गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA वार्ता का चौथा दौर गुड्स मार्केट एक्सेस, सर्विसेज, इकनॉमिक व तकनीकी सहयोग और निवेश के अवसरों पर फोकस्ड रहा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गोयल ने कहा, ‘‘हम भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ते रणनीतिक व आर्थिक संगम के अनुरूप एक संतुलित, व्यापक तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं।’’ इस 3 दिन की यात्रा के दौरान गोयल ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करने के लिए उद्योग दिग्गजों के साथ बैठकें भी कीं।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा गोयल ने न्यूजीलैंड के कई व्यापारिक दिग्गजों के साथ बैठकें कीं। इनमें वैलोसिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कारमेन वाइसलिच, स्लंबरजोन के सीईओ रंजय सिक्का और मीट इंडस्ट्री एसोसिएशन के चेयरमैन नाथन गाय शामिल हैं। इन बैठकों में कृषि, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, खेल, गेमिंग और ड्रोन प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने में बढ़ती रुचि दिखी। मंत्रालय ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की अहम प्रगति को देखते हुए अंतरिक्ष सहयोग को भविष्य के लिए एक आशाजनक क्षेत्र माना गया।

इससे पहले 6 नवंबर को गोयल ने कहा था कि बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद जताई थी कि मुक्त व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। एफटीए वार्ता औपचारिक रूप से 16 मार्च 2025 को शुरू की गई थी। वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 1.3 अरब डॉलर रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 49 प्रतिशत अधिक है।

न्यूजीलैंड का औसत आयात शुल्क मात्र 2.3 प्रतिशत है। मुक्त व्यापार समझौते में, दो देश अपने बीच व्यापार की जाने वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या समाप्त कर देते हैं। ये वस्तुओं व सेवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को भी आसान बनाते हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख