return to news
  1. IND-US ट्रेड डील को लेकर क्या कुछ चल रहा है, कहां तक पहुंची बात, डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया आने लेकर क्या कहा?

बिजनेस न्यूज़

IND-US ट्रेड डील को लेकर क्या कुछ चल रहा है, कहां तक पहुंची बात, डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया आने लेकर क्या कहा?

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 07, 2025, 14:16 IST

सारांश

IND-US Trade Talks: अमेरिका द्वारा बाकी देशों पर लगाए गए टैरिफ के मुकाबले भारत पर लगाया गया टैरिफ काफी ज्यादा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड रिश्तों में दूरियां कम होती दिख रही हैं।

नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अगले साल भारत दौरे पर आ सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता जारी है, लेकिन अभी तक किसी डील पर मुहर नहीं लगी है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड रिश्तों में कुछ खटास आई थी, लेकिन फिलहाल सबकुछ ठीक होता नजर आ रहा है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर मुहर भी लग सकती है। अमेरिका की ओर से फिलहाल भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ट्रेड डील में यह कुछ हद तक कम किया जा सकता है। अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ ठोका था, इसके अलावा रूस से तेल खरीदने को लेकर जुर्माने के तौर पर 25% एडिशनल टैरिफ भी लगाया था, जिसके चलते भारत पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया था। अमेरिका द्वारा बाकी देशों पर लगाए गए टैरिफ के मुकाबले भारत पर लगाया गया टैरिफ काफी ज्यादा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड रिश्तों में दूरियां कम होती दिख रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान एक-दूसरे से बातचीत भी की है, जो ट्रेड वार्ता के सही दिशा में बढ़ने की ओर इशारा करता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और अमेरिका की ट्रेड वार्ता और मोदी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। डोनाल्ड ट्रंप से जब भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी से बातचीत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘बातचीत सब ठीक चल रही है, उन्होंने रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया है। वह मेरे दोस्त हैं, और हम बात करते हैं और वह चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं। हम इस पर विचार करेंगे, मैं जाऊंगा... प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाऊंगा..."

इसके बाद जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह अगले साल भारत जाएंगे, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘हां, हो सकता है।’ डोनाल्ड ट्रंप जब पहली अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे, तो अपने कार्यकाल के दौरान 2020 में वह भारत दौरे पर आए थे। हालांकि इस कार्यकाल में वह अभी तक भारत दौरे पर नहीं आए हैं। डोनाल्ड ट्रंप 2026 में भारत दौरे पर आ सकते हैं। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड रिश्ते सिर्फ इन दो देशों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के शेयर मार्केट के लिए काफी अहम हैं। ऐसे में भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख