return to news
  1. मई में भारत ने बढ़ा गोल्ड इंपोर्ट, लेकिन सिल्वर खरीदने के मामले में दिखी गिरावट, कहां से आया सबसे ज्यादा सोना?

बिजनेस न्यूज़

मई में भारत ने बढ़ा गोल्ड इंपोर्ट, लेकिन सिल्वर खरीदने के मामले में दिखी गिरावट, कहां से आया सबसे ज्यादा सोना?

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 16, 2026, 08:17 IST

सारांश

सोने के आयात में वृद्धि के चलते मई में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 28.21 अरब डॉलर हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोना लगभग 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के स्तर के आसपास पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत लगभग 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही।

सोना-चांदी

मई में कितना सोना और चांदी भारत ने किया इंपोर्ट? (Photo: Shutterstock)

मई में सोने और चांदी के इंपोर्ट को लेकर सरकार ने कुछ अहम फैसले लिए थे। मई में सरकार ने कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी थी, जो 13 मई से लागू हुई थी। हालांकि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर गोल्ड के आयात कर कम ही देखने को मिली। देश में सोने का आयात मई में सालाना आधार पर 34% बढ़कर 3.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि इसी पीरियड में चांदी के आयात में 86.65% की भारी गिरावट दर्ज की गई। वाणिज्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में चांदी का आयात घटकर 7.55 करोड़ डॉलर रह गया, जबकि पिछले साल मई में यह 56.62 करोड़ डॉलर था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोने के आयात में वृद्धि के चलते मई में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 28.21 अरब डॉलर हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोना लगभग 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के स्तर के आसपास पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत लगभग 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही। स्विट्जरलैंड सोना आयात का सबसे बड़ा स्रोत बना हुआ है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40% है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (16% से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10%) का स्थान है। स्विट्जरलैंड से मई में सोने का आयात 57.73% घट गया, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले दो महीनों में इसमें 20.34% की गिरावट दर्ज की गई। कीमती धातुएं देश के कुल आयात का 5% से अधिक हिस्सा रखती हैं। सोना आयात अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान 60.14% बढ़कर 9.04 अरब डॉलर हो गया, जबकि चांदी आयात में लगभग 33% की गिरावट दर्ज की गई।

सोने का आयात फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में 24% बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 71.98 अरब डॉलर पर रहा था। हालांकि, मात्रा के हिसाब से इसमें 4.76% की गिरावट रही और यह 721.03 टन रहा। भारत दुनिया में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण उपभोक्ता है।

गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट्स

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक 15 जून को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,646 रुपये पर क्लोज हुई थी, वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,51,488 रुपये पर क्लोज हुई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख