return to news
  1. IND-US Trade Talks: पीयूष गोयल ने दिया अपडेट, कहां तक पहुंची है भारत-अमेरिका की ट्रेड वार्ता?

बिजनेस न्यूज़

IND-US Trade Talks: पीयूष गोयल ने दिया अपडेट, कहां तक पहुंची है भारत-अमेरिका की ट्रेड वार्ता?

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 24, 2025, 08:38 IST

सारांश

India-US Trade Talks: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेड डील के दौरान अमेरिका भारत पर से 15 से 16% तक टैरिफ कम कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो भारतीय शेयर मार्केट के लिए यह बड़ी खबर होगी और ऐसे में भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी देखने को भी मिल सकती है।

भारत-अमेरिका टैरिफ वार्ता

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक अहम ट्रेड डील देखने को मिल सकती है।

India-US Trade Talks: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। दोनों देशों के बीच ट्रेड वार्ता जारी है, लेकिन अभी फिलहाल कोई डील नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जल्द ही दोनों देश ट्रेड डील को लेकर सहमति पर पहुंच जाएंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड वार्ता को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं, जिससे लगता है कि आने वाले समय में जल्द ही दोनों देश ट्रेड डील का ऐलान करेंगे। पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष जल्द ही एक निष्पक्ष और न्यायसंगत डील की दिशा में काम करेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
क्या कुछ बोले पीयूष गोयल?

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल पिछले सप्ताह अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ ट्रेड वार्ता करने के लिए वॉशिंगटन में था। तीन दिवसीय वार्ता 17 अक्टूबर को खत्म हुई थी। गोयल ने कहा, ‘हम अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं, हमारी टीमें इसमें लगी हुई हैं। हाल ही में वाणिज्य सचिव अमेरिका गए थे और उन्होंने अपने समकक्षों से मुलाकात की थी। हम उनके साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं और बातचीत आगे बढ़ रही है।’ गोयल ने बर्लिन में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में एक निष्पक्ष और न्यायसंगत समझौते की दिशा में काम करेंगे।’

मौजूदा समय में कितना है टैरिफ?

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड रिश्ते बीच में काफी उलझे हुए नजर आए थे, लेकिन पिछले कुछ समय में यह सुलझते हुए दिख रहे हैं। इस साल अगस्त में अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ ठोका था। इसके अलावा 25% एडिशनल टैरिफ रूस से तेल खरीदने को लेकर भी जुर्माने के तौर पर ठोका गया था, जिससे भारत पर कुल टैरिफ 50% तक हो गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेड डील के दौरान अमेरिका भारत पर से 15 से 16% तक टैरिफ कम कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो भारतीय शेयर मार्केट के लिए यह बड़ी खबर होगी और ऐसे में भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी देखने को भी मिल सकती है।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख