return to news
  1. IIP Growth: मार्च 2025 में 3% बढ़ा औद्योगिक उत्पादन, पिछले साल की तुलना में कम

बिजनेस न्यूज़

IIP Growth: मार्च 2025 में 3% बढ़ा औद्योगिक उत्पादन, पिछले साल की तुलना में कम

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 28, 2025, 17:44 IST

सारांश

IIP Growth: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों से यह भी पता चला है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट ग्रोथ मार्च 2025 में थोड़ी कम होकर 3 फीसदी रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.9 फीसदी थी।

IIP Growth: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट ग्रोथ मार्च 2025 में थोड़ी कम होकर 3 फीसदी रह गई।

IIP Growth: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट ग्रोथ मार्च 2025 में थोड़ी कम होकर 3 फीसदी रह गई।

IIP Growth: भारत की इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ फरवरी में 2.7 फीसदी से मामूली रूप से बढ़कर मार्च 2025 में 3 फीसदी हो गई। सरकार ने आज सोमवार को ये आंकड़े जारी किए हैं। हालांकि, सालाना आधार पर मार्च में IIP ग्रोथ पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 5.5 फीसदी से कम है। इसका मुख्य कारण मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर्स का खराब प्रदर्शन है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सरकार ने फरवरी 2025 के लिए इंडस्ट्रियल ग्रोथ के आंकड़े को भी बदलकर कर 2.7 फीसदी कर दिया है, जबकि इस महीने की शुरुआत में 2.9 फीसदी का प्रोविजनल एस्टीमेट जारी किया गया था। आंकड़ों से पता चलता है कि इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) के संदर्भ में मापा जाने वाला फैक्ट्री आउटपुट मार्च 2024 में 5.5 फीसदी बढ़ा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों से यह भी पता चला है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट ग्रोथ मार्च 2025 में थोड़ी कम होकर 3 फीसदी रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.9 फीसदी थी।

माइनिंग प्रोडक्शन ग्रोथ एक साल पहले 1.3 फीसदी से घटकर 0.4 फीसदी रह गई। पावर आउटपुट भी मार्च 2025 में 6.3 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.6 फीसदी था। वित्त वर्ष 2024-25 में IIP में 4 फीसदी की वृद्धि हुई, जो एक साल पहले दर्ज 5.9 फीसदी से कम है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख