return to news
  1. IIP Growth: नवंबर में औद्योगिक उत्पादन ने पकड़ी रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग में बढ़ोतरी से उछला प्रोडक्शन

बिजनेस न्यूज़

IIP Growth: नवंबर में औद्योगिक उत्पादन ने पकड़ी रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग में बढ़ोतरी से उछला प्रोडक्शन

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 29, 2025, 16:55 IST

सारांश

IIP Growth: मानसून खत्म होने के बाद कामकाज तेज हुआ और आयरन ओर जैसे धातु खनिजों का उत्पादन बढ़ने से माइनिंग को फायदा मिला। सरकार ने आज 29 दिसंबर को ये आंकड़े जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अनुमानों के अनुसार बिजली उत्पादन में 1.5 फीसदी की कमी आई।

IIP Growth

IIP Growth: इस महीने मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

IIP Growth: साल 2025 का नवंबर महीना इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के लिहाज से बेहतर रहा। इस दौरान भारत का औद्योगिक उत्पादन (IIP) पिछले साल इसी महीने के 5% के मुकाबले सालाना 6.7 फीसदी की दर से बढ़ा है। मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के कारण आंकड़ों में यह तेजी देखने को मिली। इस महीने मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में 8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि माइनिंग प्रोडक्शन में 5.4% की वृद्धि दर्ज की गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों बढ़ा प्रोडक्शन?

मानसून खत्म होने के बाद कामकाज तेज हुआ और आयरन ओर जैसे धातु खनिजों का उत्पादन बढ़ने से माइनिंग को फायदा मिला। सरकार ने आज 29 दिसंबर को ये आंकड़े जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अनुमानों के अनुसार बिजली उत्पादन में 1.5 फीसदी की कमी आई।

नवंबर 2025 में कुल इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) 158.0 रहा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 148.1 था। त्वरित अनुमानों के अनुसार अक्टूबर 2025 में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में सिर्फ 0.4% की बढ़ोतरी हुई थी।

मैन्युफैक्चरिंग में ज्यादातर सेक्टर आगे

मैन्युफैक्चरिंग के अंदर 23 में से 20 इंडस्ट्री ग्रुप्स में ग्रोथ दर्ज की गई। सबसे ज्यादा योगदान बेसिक मेटल्स (10.2%), फार्मा प्रोडक्ट्स (10.5%) और मोटर व्हीकल्स (11.9%) का रहा। सरकार के मुताबिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स, इंटरमीडिएट गुड्स और कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल्स ने कुल IIP ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान दिया। दिसंबर 2025 के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े 28 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख