return to news
  1. Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल, जानें आज इंडिया में क्या हैं 24 कैरेट और 22 कैरेट के रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल, जानें आज इंडिया में क्या हैं 24 कैरेट और 22 कैरेट के रेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 27, 2026, 08:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बावजूद घरेलू मार्केट में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले कमी आई है।

gold_rate_27feb-2026

सोने-चांदी का भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 27 फरवरी को सोने की कीमतों में जहां मामूली मजबूती देखी जा रही है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2,60,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 1.79 पर्सेंट कम है। बाजार में आए इस बदलाव का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो शादी-ब्याह के सीजन के लिए खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ग्लोबल मार्केट का असर

इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमती धातुओं की मांग बढ़ रही है। कोमेक्स पर स्पॉट गोल्ड पिछले 24 घंटों में 0.20 पर्सेंट की बढ़त के साथ 5,204 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,010 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 1,47,590 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 1,20,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

MCX पर भी दिखा असर

घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की ट्रेडिंग में बदलाव देखा गया है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,57,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सेटल हुआ, जो पिछले बंद भाव से 0.69 पर्सेंट कम है। वहीं, चांदी के वायदा भाव में मामूली 0.01 पर्सेंट की तेजी देखी गई और यह 2,59,700 रुपये पर बंद हुआ। जानकारों का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में चांदी की कीमत 90 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंचने से आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

बता दें कि दुनिया भर में चल रहे तनाव की वजह से सोने को सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। और सोना हमेशा से सेफ निवेश के तौर पर देखा जाता रहा है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी बनी हुई है। हालांकि, भारतीय बाजार में कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर देखा जा रहा है। चांदी की कीमतों में आई कल की गिरावट उन लोगों के लिए एक मौका हो सकती है जो लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख