return to news
  1. Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले 10 ग्राम सोना कितने रुपये का है? चांदी ने बनाया लाइफ टाइम हाई

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले 10 ग्राम सोना कितने रुपये का है? चांदी ने बनाया लाइफ टाइम हाई

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 29, 2025, 13:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन की मांग और घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। धनतेरस से पहले सोना और चांदी दोनों ही महंगे हुए। चलिए आज के समय में 10 ग्राम गोल्ड का रिटेल मार्केट में क्या कीमत है, जान लेते हैं।

gold prices, gold rates, silver rates Today

सोने और चांदी की रिटेल मार्केट में क्या है कीमत?

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में तेजी आज भी जारी है। MCX पर गोल्ड 687 रुपये मजबूत होकर 114475 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी ने आज फिर से रिकॉर्ड हाई बना दिया है। एमसीएक्स पर सिल्वर 143968 पर नया लाइफ हाई बनाया है। अभी वह 1211 रुपये की तेजी के साथ 143100 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

धनतेरस और दिवाली से पहले सोना और चांदी के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों महंगे हुए। चांदी ने तो नया रिकॉर्ड बना लिया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह गुरुवार को 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, 99.5% शुद्धता वाला सोना 400 रुपये चढ़कर 1,17,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी में तेजी और भी ज्यादा देखने को मिली। गुरुवार को 1,40,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई चांदी शुक्रवार को 1,41,900 रुपये प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गई। यानी सिर्फ एक दिन में 1,900 रुपये का उछाल।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू बाजार में लगातार बढ़ती मांग और त्योहारी खरीदारी ने सोना-चांदी के दामों को ऊपर धकेला है। निवेशकों की ओर से हाजिर बाजार में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में हर साल इस सीजन में इनकी डिमांड बढ़ जाती है। स्टॉकिस्ट और ज्वैलर्स भी पहले से स्टॉक करने लगते हैं। यही वजह है कि वैश्विक बाजार में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में सोना-चांदी महंगे होते जा रहे हैं।

दुनिया में क्या हाल है?

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां सोना और चांदी दोनों ही फिसले हैं। हाजिर सोना 0.12% गिरकर 3,744.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.35% टूटकर 45.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। यानी घरेलू बाजार में कीमतें तेजी पर हैं लेकिन वैश्विक बाजार में रुख कमजोर है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, त्योहारों की वजह से घरेलू मांग बनी रहने की संभावना है, जिससे दामों में और तेजी देखी जा सकती है। बता दें कि त्योहारों से ठीक पहले सोना-चांदी खरीदने वालों को अब ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं। चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है और सोने में भी लगातार तेजी है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारत में त्योहारों की गर्मी से सर्राफा बाजार चमक रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख