बिजनेस न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड December 22, 2025, 19:23 IST
सारांश
Gold rate in Delhi: राजधानी में चांदी की कीमतें भी 10,400 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 2,14,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं।

गोल्ड और सिल्वर दोनों के भाव पहुंचे आसमान पर
ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दिल्ली के सर्राफा मार्केट में आज सोने की कीमतें 1,685 रुपये की बढ़त के साथ 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। राजधानी में चांदी की कीमतें भी 10,400 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 2,14,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘सोने और चांदी के सोमवार को एक और नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से सर्राफा में तेजी का दौर जारी रहा।’ इंटरनेशनल बाजारों में सोना हाजिर 80.85 डॉलर यानी 1.86 प्रतिशत बढ़कर 4,420.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गांधी ने कहा, ‘चांदी और सोने में निवेशकों की रुचि काफी बढ़ गई है क्योंकि अमेरिका में ब्याज दरें कम हो रही हैं, राजकोषीय चिंताएं बढ़ रही हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था अधिक अनिश्चित होती जा रही है।’
उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षित-संपत्ति की ओर बदलाव आया है। इसके अलावा, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश विकल्प की मांग भी बढ़ गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 2.31 डॉलर या 3.44 प्रतिशत बढ़कर 69.45 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। कोटक म्यूचुअल फंड के कोष प्रबंधक, सतीश डोंडापति ने कहा, ‘चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, जो बढ़ती निवेश मांग के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग को दर्शाती है।’
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2026 माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 1,628 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,35,824 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 574 रुपये, यानी 0.43% की बढ़ोतरी हुई थी। एमसीएक्स में चांदी के वायदा भाव में जबर्दस्त तेजी देखी गई। मार्च, 2026 में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 6,144 रुपये, यानी 2.95 प्रतिशत बढ़कर 2,14,583 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। पिछले एक सप्ताह में इसमें 15,588 रुपये, यानी 8.08% की तेजी आई थी। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘सोने और चांदी की कीमतों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छूकर हफ्ते की शुरुआत की।’
दुनिया की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर इंडेक्स, 98.60 पर स्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा था, जिससे सर्राफा की कीमतों को और समर्थन मिला। ग्लोबल लेवल पर, फरवरी डिलिवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 42 डॉलर, या 0.96% बढ़कर 4,429.3 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मार्च, 2026 में डिलिवरी वाला अनुबंध कॉमेक्स चांदी वायदा 2.04 डॉलर या 3.02% बढ़कर विदेशी कारोबार में 69.52 डॉलर प्रति औंस के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते इसमें 5.48 डॉलर या 8.84% की बढ़ोतरी हुई थी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs