return to news
  1. Advantage Assam 2.0: 'असीम अवसरों की धरती असम' में अडानी-अंबानी का ₹50,000Cr के निवेश का ऐलान

बिजनेस न्यूज़

Advantage Assam 2.0: 'असीम अवसरों की धरती असम' में अडानी-अंबानी का ₹50,000Cr के निवेश का ऐलान

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 13:16 IST

सारांश

Advantage Assam Summit 2.0: समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम स्टार्ट-अप एंटरप्राइसेज का गंतव्य बन रहा है और जल्द ही पूर्वोत्तर के लिए मैन्युफैक्चरिंग का हब बन जाएगा।

दो दिन के असम दौरे पर गए पीएम मोदी ने कहा कि असम असीम अवसरों की धरती है और निवेशकों का फेवरिट होता जा रहा है।

दो दिन के असम दौरे पर गए पीएम मोदी ने कहा कि असम असीम अवसरों की धरती है और निवेशकों का फेवरिट होता जा रहा है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्तर पर अनिश्चितताएं बनी हैं लेकिन भारत की आर्थिक वृद्धि की तेज रफ्तार जारी बनी है। राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और सुधारों ने भारत की ओर दुनिया की उम्मीदें बढ़ाई हैं। खासकर मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं ने देश के विकास की उम्मीद जगाई है। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पीएम मोदी अडवांटेज असम समिट (Advantage Assam 2.0) में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने असम को असीम अवसरों की धरती बताते हुए कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में इसकी रणनीतिक स्थिति ने, इसे निवेशकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बना दिया है।

पीएम ने कहा कि असम स्टार्ट-अप एंटरप्राइसेज का गंतव्य बन रहा है और जल्द ही पूर्वोत्तर के लिए मैन्युफैक्चरिंग का हब बन जाएगा।

'2030 तक $143B की इकॉनमी'

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भरोसा जताया है कि साल 2030 तक असम की अर्थव्यवस्था $143 अरब की हो जाएगी। उन्होंने निवेशकों से राज्य की विकास यात्रा हिस्सा बनने का आग्रह भी किया। सीएम ने दावा किया कि इस साल राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ 15.2% होगी।

एयरपोर्ट, सड़कें... अडानी ग्रुप करेगा यहां निवेश

समिट के दौरान राज्य में निवेश के भी बंपर ऐलान किए गए हैं। इस कड़ी में Adani Group के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा कि उनका ग्रुप असम में अलग-अलग क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

अदाणी ने बताया कि यह निवेश हवाई अड्डों, एयरोसिटी, सिटी गैस वितरण नेटवर्क, बिजली पारेषण, सीमेंट और सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।

'₹12 हजार करोड़ से ज्यादा निवेश हो चुका'

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी अगले पांच साल में असम में पांच अलग-अलग क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया। अंबानी ने बताया कि यह पैसा असम को टेक्नॉलजी और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में तैयार करने के लिए निवेश किया जाएगा।

अंबानी ने बताया कि साल 2018 के निवेश शिखर सम्मेलन में किए गए 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के ऐलान के बाद 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया जा चुका है। अंबानी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में यह राशि लगाई जाएगी, उनमें ग्रीन और न्यूक्लियर एनर्जी, खाद्य व गैर-खाद्य उत्पादों की सप्लाई चेन और रिलायंस के रीटेल स्टोर का विस्तार शामिल है।

ग्रीन एनर्जी पर टाटा साथ

टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने भी ऐलान किया कि कंपनी अगले कुछ साल में असम में एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में निवेश करेगी और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में राज्य सरकार के साथ सहयोग करेगी।

उन्होंने जागीरोड में स्थापित होने वाली 27,000 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर यूनिट को ‘राज्य में अब तक का सबसे महत्वपूर्ण निवेश’ करार दिया।

(इनपुट्स: भाषा)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख