return to news
  1. कपड़ा उद्योग के लिए राहत की खबर, सरकार ने कपास पर आयात शुल्क में दी छूट

बिजनेस न्यूज़

कपड़ा उद्योग के लिए राहत की खबर, सरकार ने कपास पर आयात शुल्क में दी छूट

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 19, 2025, 12:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Garment Industry: अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जिसके चलते भारत के कपड़ा उद्योग के लिए मुश्किलें बढ़ गई। फिलहाल 25% का टैरिफ लागू हो गया है। वहीं, इस महीने के अंत में अतिरिक्त 25% टैरिफ भी प्रभावी हो जाएगा।

garment

कपड़ा उद्योग पहले से ही मजदूरों की कमी और सीमित उत्पादन क्षमता जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है।

Garment Industry: केंद्र सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास पर आयात शुल्क में छूट का ऐलान किया है। इससे गारमेंट इंडस्ट्री की मांग पूरी हो गई। उनका कहना था कि छूट से भारतीय कंपनियों को कंपटीशन में बने रहने में मदद मिलेगी। सोमवार देर रात को एक सरकारी आदेश में शुल्क को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। इसे गारमेंट इंडस्ट्री के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।

अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जिसके चलते भारत के कपड़ा उद्योग के लिए मुश्किलें बढ़ गई। फिलहाल 25% का टैरिफ लागू हो गया है। वहीं, इस महीने के अंत में अतिरिक्त 25% टैरिफ भी प्रभावी हो जाएगा।

अतिरिक्त 25% टैरिफ भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद के लिए दंड के रूप में लगाया गया है। इसके अलावा, बांग्लादेश और वियतनाम के लिए टैरिफ की दर 20% और चीन के लिए 30% तय किया गया है। टैरिफ की वजह से भारतीय कपड़ा उद्योग महंगे कच्चे माल की वजह से प्रतिस्पर्धा में पीछे हो रहा था।

पहले कपास आयात पर 11% ड्यूटी लगती थी। उद्योग संगठनों का कहना है कि इस छूट से भारतीय कंपनियों को सस्ता कपास मिलेगा और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर पाएंगी।

सरकार के इस कदम से उद्योग को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि कपड़ा उद्योग पहले से ही मजदूरों की कमी और सीमित उत्पादन क्षमता जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो कई कंपनियां अपना उत्पादन विदेश शिफ्ट कर सकती हैं, जिससे “मेक इन इंडिया” अभियान को नुकसान हो सकता है।

भारत का लक्ष्य है कि 2030 तक टेक्सटाइल सेक्टर का आकार 350 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए, जिसमें से 100 अरब डॉलर केवल निर्यात से आए। वर्तमान में भारत का टेक्सटाइल उद्योग 180 अरब डॉलर का है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख