return to news
  1. 10 जून को FSDC की मीटिंग में इन चार अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, सीतारमण होंगी शामिल

बिजनेस न्यूज़

10 जून को FSDC की मीटिंग में इन चार अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, सीतारमण होंगी शामिल

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 04, 2025, 16:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में मुंबई में आयोजित होने वाली उच्च-स्तरीय समिति की 29वीं बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के अलावा SEBI चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय, IBBI चेयरमैन रवि मित्तल और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के चेयरपर्सन के राजारमण भी हिस्सा लेंगे।

भारतीय अर्थव्यवस्था

सीतारमण 10 जून को एफएसडीसी की बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति की करेंगी समीक्षा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 जून को Financial Stability and Development Council (FSDC) यानी कि वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद की बैठक में ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी। सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री की अध्यक्षता में मुंबई में आयोजित होने वाली उच्च-स्तरीय समिति की 29वीं बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के अलावा Securities and Exchange Board of India यानी कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय, Insolvency and Bankruptcy Board of India यानी कि भारतीय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) के चेयरमैन रवि मित्तल और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के चेयरपर्सन के राजारमण भी हिस्सा लेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5% की वृद्धि दर दर्ज की है, जो पिछले चार साल का सबसे निचला स्तर है। Gross Domestic Product यानी कि सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े आने के बाद यह अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा को लेकर पहली बैठक हो रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.7 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड डिविडेंड की पिछले सप्ताह घोषणा की थी। यह 2023-24 में 2.1 लाख करोड़ रुपये के भुगतान से 27.4% अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का विस्तार तेज गति से हुआ, जिससे साल में 6.5% की वृद्धि दर दर्ज करने में मदद मिली और अर्थव्यवस्था का साइज बढ़कर 3,900 अरब डॉलर हो गया।

1- वित्त मंत्री बैठक में मौजूदा ग्लोबल और घरेलू आर्थिक स्थिति और वित्तीय स्थिरता के मुद्दों की समीक्षा करेंगी।
2- सूत्रों ने बताया कि सीतारमण डिजिटल धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के तरीकों पर चर्चा कर सकती हैं क्योंकि यह वित्तीय प्रणाली के लिए चुनौती है और विभिन्न वित्तीय नियामक इस खतरे से जूझ रहे हैं।
3- वित्तीय क्षेत्र में भविष्य में विकास और व्यापक आर्थिक स्थिरता के साथ समावेशी आर्थिक वृद्धि हासिल करने के लिए पहले से स्वीकृत उपायों की प्रगति की भी समीक्षा की जा सकती है।
4- एफएसडीसी की बैठक में आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली एफएसडीसी उप-समिति द्वारा की गई गतिविधियों और एफएसडीसी के पिछले निर्णयों पर सदस्यों द्वारा की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, एफएसडीसी की बैठक में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव अजय सेठ, व्यय सचिव वुमलुनमंग वुअलनम, राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव, वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू और वित्त मंत्रालय के अन्य शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख