return to news
  1. Flipkart IPO को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज, सिंगापुर से भारत शिफ्ट होगा कंपनी का हेडक्वॉर्टर

बिजनेस न्यूज़

Flipkart IPO को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज, सिंगापुर से भारत शिफ्ट होगा कंपनी का हेडक्वॉर्टर

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 22, 2025, 11:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Flipkart IPO को लेकर खबरों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है। फ्लिपकार्ट ने कहा है कि वह अपना हेडक्वार्टर सिंगापुर से भारत में शिफ्ट करेगा, इसको आईपीओ लॉन्च की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

फ्लिपकार्ट हेडक्वार्टर

सिंगापुर से भारत शिफ्ट होगा फ्लिकार्ट हेडक्वार्टर

वॉलमार्ट ग्रुप की ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने मंगलवार को कहा कि वह अपना हेडक्वार्टर सिंगापुर से भारत में स्थापित करेगा। Flipkart IPO को लेकर इसके बाद से सुगबुगाहट और तेज हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि Flipkart IPO लॉन्च करने से पहले यह कंपनी का एक बड़ा कदम है। मौजूदा समय में Flipkart का हेडक्वार्टर सिंगापुर में है। पिछले कुछ समय से Flipkart IPO को लेकर खबरों का बाजार गर्म रहा है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी साल 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में IPO लॉन्च कर सकती है। ऐसा भी दावा किया गया है कि न्यू-एज कंपनी द्वारा यह सबसे बड़ा IPO लॉन्च हो सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी ने बयान में कहा, ‘भारत में स्थित और यहीं से ऑपरेट करने वाली भारत की घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी होल्डिंग कंपनी को सिंगापुर से भारत ट्रांसफर करने का इरादा जाहिर किया है।’ बयान के अनुसार, ‘यह कदम एक स्वाभाविक विकास का प्रतिनिधित्व करता है, जो हमारे होल्डिंग ढांचे को हमारे मुख्य परिचालनों, भारतीय अर्थव्यवस्था की विशाल क्षमता और भारत में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए हमारी टेक्नॉलजी और नवाचार-संचालित क्षमताओं के साथ मेल खाता है।’ कंपनी ने कहा, ‘भारत में जन्मी और विकास करने वाली कंपनी के रूप में, यह बदलाव हमारे कस्टमर्स, विक्रेताओं, भागीदारों और समुदायों की सेवा करने में हमारे ध्यान और तत्परता को और बढ़ाएगा, ताकि देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और उद्यमिता में योगदान जारी रखा जा सके।’

फ्लिपकार्ट ने 2024 में करीब 1 बिलियन डॉलर जुटाए, जिसमें गूगल से 350 मिलियन डॉलर शामिल हैं। वॉलमार्ट, जिसने 2018 में 16 बिलियन डॉलर में फ्लिपकार्ट को टेकओवर किया था और जिसके पास 81% हिस्सेदारी है, अपने भारतीय ऑपरेशन को लेकर आशावादी बना हुआ है। अमेरिकी खुदरा दिग्गज ने 2018 से फ्लिपकार्ट में 2 बिलियन डॉलर से अधिक की इन्वेस्टमेंट की है और प्लेटफॉर्म की क्षमता को साकार करने के लिए आईपीओ को महत्वपूर्ण मानता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में इनकम कॉल में, वॉलमार्ट इंटरनेशनल के सीईओ कैथ मैकले ने फ्लिपकार्ट की मजबूत ग्रोथ ट्रैजेक्टरी और वॉलमार्ट की ग्लोबल रणनीति के लिए इसके महत्व पर जोर दिया।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख