return to news
  1. डोनाल्ड ट्रंप से झगड़े पर Elon Musk ने लगाया Dragon Spacecraft पर ब्रेक तो शुभांशु शुक्ला की स्पेस ट्रिप का क्या होगा?

बिजनेस न्यूज़

डोनाल्ड ट्रंप से झगड़े पर Elon Musk ने लगाया Dragon Spacecraft पर ब्रेक तो शुभांशु शुक्ला की स्पेस ट्रिप का क्या होगा?

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 06, 2025, 09:54 IST

सारांश

Elon Musk vs Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'Big, beautiful' विधेयक का विरोध कर रहे Tesla के मालिक Elon Musk ने अपनी SpaceX के Dragon Spacecraft को डीकमीशन करने का ऐलान कर डाला। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी बजट को संभालने का सबसे अच्छा तरीका है कि मस्क की सरकारी सब्सिडी और समझौतों को रद्द कर दिया जाए।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपना भरोसा जताने के लिए मार्च में खरीद डाली थी ब्रांड न्यू Tesla कार।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपना भरोसा जताने के लिए मार्च में खरीद डाली थी ब्रांड न्यू Tesla कार।

Donald Trump vs Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच पैदा हुई दरार अब फूटकर सारी दुनिया के सामने आ गई है। दोनों ट्रंप के ‘बिग ब्यूटिफुल’ विधेयक को लेकर आमने-सामने यहां और इस लड़ाई की जद अब धरती पर मस्क की Tesla के शेयर्स से लेकर अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक आ गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मस्क अमेरिका के बिगड़ते बजट के लिए ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर निशाना साध रहे थे जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कह दिया कि अपने बजट में अरबों डॉलर बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि मस्क के साथ किए गए सरकारी सब्सिडीज और कॉन्ट्रैक्ट्स को ही रद्द कर दिया जाए।

इस पर मस्क ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘राष्ट्रपति के मेरे सरकारी समझौतों को रद्द करने के बयान के मद्देनजर SpaceX अपने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट (Dragon Spacecraft) को तुरंत डीकमीशन करेगा।’

क्या है पूरा मामला?

ट्रंप के दुनियाभर के देशों पर लगे टैरिफ का नकारात्मक असर अमेरिकी उद्योग और अर्थव्यवस्था पर होने की आशंकाएं पहले से उठ रही थीं। मस्क ने भी माना है कि ट्रंप की नीतियों के चलते अमेरिका को भारी कर्ज और ब्याज का बोझ उठाना पड़ सकता है।

हाल ही में लाए गए एक विधेयक के जरिए ट्रंप प्रशासन ने टैक्स कट और खर्चों में बढ़ोतरी के साथ कर्ज की ऊपरी सीमा को बढ़ाने का फैसला किया। इस विधेयक का मस्क ने खुलकर विरोध किया है। दोनों के बीच विवाद तब बढ़ गया जब मस्क के विरोध पर ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह मस्क से निराश हैं और मस्क के बिना भी वह पेंसिलवेनिया में चुनाव जीत सकते थे।

इस पर मस्क ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बिना ट्रंप चुनाव हार जाे, डेमोक्रैट्स हाउस में होते और सेनेट में रिपब्लिकन 51-49 पर सीमित रहते। यही नहीं, उन्होंने ट्रंप पर एक के बाद एक हमले किए। यहां तक कि यह भी दावा ठोंक दिया कि कुख्यात ‘एप्सटीन फाइल्स’ में डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम है।

क्या होगा अगर Dragon Spacecraft रोक दिया गया?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर ऐस्ट्रोनॉट्स से लेकर कार्गो सप्लाई पहुंचाने में SpaceX का Dragon Spacecraft एक अहम भूमिका निभाता है। हाल ही में 8 महीने से ISS पर अटके ऐस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को भी यही स्पेसक्राफ्ट वापस लेकर आया था।

वहीं, आगामी Axiom-4 स्पेस मिशन का लॉन्च भी इसी से होना है। इस मिशन पर पहली बार एक भारतीय ऐस्ट्रोनॉट- शुभांशु शुक्ला- अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर कदम रखने की तैयारी में हैं। यह मिशन माइक्रोग्रैविटी में कई एक्सपेरिमेंट्स के लिए पेलोड लेकर भी जा रहा है।

आशंका जताई जा रही थी कि अगर मस्क ड्रैगन पर ब्रेक लगाते हैं तो जून में शेड्यूल्ड इस मिशन के साथ-साथ ISS पर और भी जरूरी टास्क अटक जाएंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक Axiom-4 मिशन की सारी तैयारियों पूरी हो गई हैं और ट्रंप-मस्क के झगड़े का इस पर कोई असर नहीं होगा।

वहीं, मस्क ने भी Dragon Spacecraft को फिलहाल डीकमीशन करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने एक X पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि वह इसे डीकमीशन नहीं करेंगे।

मस्क की संपत्ति में सेंध

ट्रंप के साथ सामने आए विवाद का मस्क और उनकी कंपनी टेस्ला को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा है। 6 जून को उनकी नेट वर्थ $33.9 बिलियन (करीब ₹291 करोड़) खिसक गई और $335 बिलियन पर आ गिरी। टेस्ला के शेयर्स भी करीब 14% की भारी गिरावट के साथ $284.70 प्रति शेयर पर लुढ़क गए।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख