return to news
  1. Q3 में 7.8% रही आर्थिक वृद्धि, नई GDP सीरीज में सरकार ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान

बिजनेस न्यूज़

Q3 में 7.8% रही आर्थिक वृद्धि, नई GDP सीरीज में सरकार ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 27, 2026, 18:11 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को Ministry of Statistics and Programme Implementation ने राष्ट्रीय खातों के वार्षिक और तिमाही आंकड़ों की नई सीरीज जारी की। इस नई सीरीज में 2022-23 को बेस ईयर बनाया गया है।

जीडीपी

नई GDP सीरीज में सरकार ने बढ़ाया ग्रोथ अनुमान

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8% की दर से बढ़ी। यह ग्रोथ पिछले साल की इसी तिमाही के 7.4% से ज्यादा है। यानी तीसरी तिमाही में आर्थिक रफ्तार में साफ सुधार देखने को मिला है। सरकार के नए जीडीपी सीरीज के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को Ministry of Statistics and Programme Implementation ने राष्ट्रीय खातों के वार्षिक और तिमाही आंकड़ों की नई सीरीज जारी की। इस नई सीरीज में 2022-23 को बेस ईयर बनाया गया है। इसके साथ ही 2011-12 को बेस ईयर मानने वाली पुरानी सीरीज को हटा दिया गया है।

2025-26 में जीडीपी ग्रोथ 7.6% रहने का अनुमान

नई सीरीज के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2025-26 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.6% रहने का अनुमान है। यह आंकड़ा जनवरी में जारी किए गए एडवांस एस्टीमेट के 7.4% से ज्यादा है, यानी सरकार ने अब पूरे साल की ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है।

इसके अलावा, जुलाई से सितंबर 2025-26 की तिमाही की विकास दर को भी बढ़ाकर 8.4% कर दिया गया है, जो पहले 8.2% थी। हालांकि, अप्रैल से जून यानी पहली तिमाही की ग्रोथ को घटाकर 6.7% कर दिया गया है, जबकि पहले इसे 7.8% बताया गया था। कुल मिलाकर, नए जीडीपी आंकड़ों से यह संकेत मिलता है कि साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही, लेकिन बाद की तिमाहियों में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज हुई है।

आधार वर्ष में बदलाव से आर्थिक गतिविधियों के आकलन का दायरा व्यापक होता है और नई संरचना के अनुरूप आंकड़ों को अपडेट किया जाता है। इससे अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को बेहतर तरीके से दर्शाया जा सकता है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख