return to news
  1. गुरुग्राम में एक ही हफ्ते में DLF ने बेच डाले ₹11,000 करोड़ के लग्जरी फ्लैट्स, क्या है इनकी खासियत

बिजनेस न्यूज़

गुरुग्राम में एक ही हफ्ते में DLF ने बेच डाले ₹11,000 करोड़ के लग्जरी फ्लैट्स, क्या है इनकी खासियत

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 18, 2025, 12:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

डीएलएफ लिमिटेड ने गुरुग्राम में एक सप्ताह के अंदर ही सभी 1,164 लग्जरी अपार्टमेंट्स बेच दिए हैं। इन सभी की कीमत मिलाकर करीब 11,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, मतलब महज एक सप्ताह में डीएलएफ ने 11,000 करोड़ रुपये के फ्लैट्स बेच डाले।

डीएलएफ

डीएलएफ ने गुरुग्राम में एक हफ्ते के अंदर बेच डाले 11,000 करोड़ के फ्लैट्स

रियल स्टेट सेक्टर की टॉप कंपनियों में शुमार डीएलएफ लिमिटेड ने गुरुग्राम में अपने नए हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करने के एक सप्ताह के अंदर ही सभी 1,164 लग्जरी अपार्टमेंट्स बेच दिए हैं। इन सभी की कीमत मिलाकर करीब 11,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, मतलब महज एक सप्ताह में डीएलएफ ने गुरुग्राम में 11,000 करोड़ रुपये के फ्लैट्स बेच डाले हैं। डीएलएफ ने बुधवार को शेयर मार्केट को दी सूचना में अपने लेटेस्ट लग्जरी पेशकश ‘डीएलएफ प्रिवाना नॉर्थ’ को बेचने की घोषणा की। यह बिक्री प्रोजेक्ट शुरू होने के केवल एक सप्ताह के भीतर करीब 11,000 करोड़ रुपये में की गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 76 और 77 में 116 एकड़ की इंटिग्रेटेड टाउनशिप ‘डीएलएफ प्रिवाना’ का हिस्सा है। ‘डीएलएफ होम डेवलपर्स’ के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर आकाश ओहरी ने कहा, ‘यह डीएलएफ के व्यापक स्तर के आवास उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा कि मजबूत बिक्री प्रतिक्रिया डीएलएफ की पेशकशों के लिए क्लियर डिमांड को दर्शाती है जो हमारे पिछले प्रोजेक्ट्स की सफलता से प्रेरित है।

ओहरी ने कहा, ‘हमने भारत और दुनिया भर के खरीदारों की इसमें रुचि देखी।’ इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि डीएलएफ गुरुग्राम में इस नई लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए करीब 5,500 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी। कंपनी ने इस 116 एकड़ की टाउनशिप में पिछले साल दो प्रोजेक्ट्स शुरू किए थे और उन्हें करीब 12,800 करोड़ रुपये में पूरी तरह बेच दिया था। डीएलएफ देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है। गुरुग्राम में डीएलएफ का डंका बजता है और इस शहर में घुसते ही आपको समझ आ जाएगा कि ऐसा क्यों है। शहर की तमाम बड़ी इमारतें और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स डीएलएफ ने ही बनाए हैं।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख