return to news
  1. दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

बिजनेस न्यूज़

दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 20, 2025, 10:47 IST

सारांश

दिवाली के शुभ मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। आज 20 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,30,850 रुपये पर आ गया है। चांदी भी 100 रुपये सस्ती हुई है। जानें आज खरीदारी से पहले देश के बड़े शहरों के नए भाव।

dhanteras 2025 gold buying guide

दिवाली के दिन इस भाव पर मिल रहा गोल्ड

Diwali 2025 Gold Price: दिवाली के पावन पर्व पर पूरे देश में धूम है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दिवाली और धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी आज दिवाली के शुभ मुहूर्त पर सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक छोटी लेकिन अच्छी खबर है। हफ्ते के पहले दिन और दिवाली के मौके पर आज सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में रिटेल बाजार में मामूली गिरावट आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

MCX का क्या है अपडेट?

सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सुबह के कारोबार में एमसीएक्स पर सोना 0.66% की तेजी के साथ ₹1,27,841 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिन के दौरान यह ₹1,27,320 के न्यूनतम और ₹1,28,556 के उच्च स्तर के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 0.22% फिसलकर ₹1,56,261 प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी आज ₹1,55,518 के न्यूनतम और ₹1,59,875 के उच्च स्तर के बीच ट्रेड कर रही है। लाइफटाइम रेंज की बात करें तो सोना अब तक ₹93,607 से ₹1,32,294 के बीच और चांदी ₹97,515 से ₹1,70,415 के बीच कारोबार कर चुकी है।

दिवाली पर सोने का नया भाव

गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, आज 20 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के भाव में 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,850 रुपये हो गई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 10 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 1,19,940 रुपये पर बिक रहा है।

चांदी की चमक भी हुई फीकी

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है। चांदी का भाव आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के बाद, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,71,900 रुपये पर आ गई है।

प्रमुख शहरों में आज के रेट

24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) दिल्ली में 1,31,000 रुपये, मुंबई में 1,30,850 रुपये, कोलकाता में 1,30,850 रुपये और चेन्नई में 1,30,900 रुपये है। 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) दिल्ली में 1,20,090 रुपये, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 1,19,940 रुपये, जबकि चेन्नई में 1,19,990 रुपये है। वहीं दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी का भाव 1,71,900 रुपये प्रति किलो है। हालांकि, चेन्नई में चांदी खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, वहां 1 किलो चांदी का भाव 1,89,900 रुपये है।

कीमतों में क्यों आई गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के दबाव के कारण सोने की कीमतों पर असर पड़ा है। पिछले कारोबारी सत्र में, वैश्विक बाजार में सोना 4,300 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को पार करने के बाद मुनाफावसूली के कारण नीचे आ गया था। इसी का असर आज दिवाली पर भारतीय बाजारों में मामूली गिरावट के रूप में दिख रहा है। हालांकि, सोना अब भी 1.30 लाख रुपये के स्तर से ऊपर बना हुआ है, लेकिन दिवाली पर यह मामूली गिरावट भी खरीदारों के लिए राहत भरी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख