return to news
  1. India International Trade Fair: कहां लगा है, कितना है टिकट...सारी जरूरी जानकारी

बिजनेस न्यूज़

India International Trade Fair: कहां लगा है, कितना है टिकट...सारी जरूरी जानकारी

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 19, 2024, 15:43 IST

सारांश

India International trade fair 2024 मेले के लिए टिकट ऑनलाइन भारत मंडपम के ऐप से लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ITPO की वेबसाइट www.indiatradefair.com या DMRC की वेबसाइट www.itpo.autope.in से लिए जा सकते हैं।

 इस मेले का लक्ष्य इनोवेशन को बढ़ावा देना है ताकि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े

इस मेले का लक्ष्य इनोवेशन को बढ़ावा देना है ताकि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े

राजधानी दिल्ली में इन दिनों संस्कृति और व्यापार मिलकर छटा बिखेर रहे हैं। दरअसल, यहां प्रगति मैदान (भारत मंडपम कॉम्प्लेक्)स में लगा है 43वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर। इस बार की थीम है 'विकसित भारत @2047'।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस मेले में देश-विदेश के छोटे, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) से लेकर NGO, कलाकार, स्वयं सहायता समूह तक हिस्सा लेते हैं और अपने प्रॉडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाते हैं। इस साल यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा।

इस साल की थीम आजादी के 100 वर्षों पर देश के विकास और वृद्धि को दिखाती है। इस मेले का लक्ष्य इनोवेशन को बढ़ावा देना है ताकि भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। इसके जरिए क्षेत्रीय कलाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया जाता है।

भारत सरकार का उद्देश्य है कि इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन को विश्व-स्तर की एजेंसी बनाया जाए जो भारत के उद्योग और वैल्यू चेन को एकीकृत कर सके।

मेले के लिए टिकट ऑनलाइन भारत मंडपम के ऐप से लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ITPO की वेबसाइट www.indiatradefair.com या DMRC की वेबसाइट www.itpo.autope.in से लिए जा सकते हैं।

ऑफलाइन टिकट शिव विहार, समयपुर बादली, शहीद स्थल न्यू बस अड्डा और इंदरलोक जैसे दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशन्स से ले लकते हैं।

मंगलवार 19 नवंबर के बाद से जनरल टिकटों की कीमत ₹80 और बच्चों के लिए ₹40 रहेगी। यह सुबह 9:30 से शाम को 7:30 तक प्रगति मैदान में चलेगा। यहां पहुंचने के लिए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से आया जा सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख