return to news
  1. टेलिकॉम सेक्टर में दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.07% बढ़ा, Reliance Jio का दिखा वर्चस्व

बिजनेस न्यूज़

टेलिकॉम सेक्टर में दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 14.07% बढ़ा, Reliance Jio का दिखा वर्चस्व

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 25, 2025, 13:37 IST

सारांश

भारती एयरटेल की एजीआर वृद्धि सालाना आधार पर 27.31% रही, जो उसके प्रतिद्वंद्वी जियो की 14.8% की सालाना वृद्धि दर से लगभग दोगुनी है। समीक्षाधीन तिमाही में भारती एयरटेल ने 26,073.7 करोड़ रुपये का एजीआर दर्ज किया।

शेयर सूची

भारतीय सिम कार्ड्स

टेलिकॉम सेक्टर में रहा फिर से रिलायंस जियो का बोलबाला

टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों का अक्टूबर-दिसंबर 2024 क्वार्टर में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.07% बढ़कर 96,390 करोड़ रुपये हो गया। दूरसंचार नियामक टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इसके अलावा TRAI ने अलग-अलग कंपनियों के मार्केट शेयर की भी जानकारी दी है, जिसे देखकर समझ आता है कि इस सेक्टर में रिलायंस जियो का सबसे ज्यादा दबदबा बना हुआ है। टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर (टीएसपी) ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 84,500 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अक्टूबर-दिसंबर 2024 के लिए भारतीय टेलिकॉम सर्विस परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स के मुताबिक, टेलिकॉम कंपनियों का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) यानी कि समायोजित सकल राजस्व सालाना आधार पर 14.89% बढ़कर 77,934 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले के इसी पीरियड में 67,835 करोड़ रुपये था। रिलायंस जियो 28,542.76 करोड़ रुपये के सबसे अधिक एजीआर के साथ लिस्ट में टॉप पर रही।

भारती एयरटेल की एजीआर वृद्धि सालाना आधार पर 27.31% रही, जो उसके प्रतिद्वंद्वी जियो की 14.8% की सालाना वृद्धि दर से लगभग दोगुनी है। समीक्षाधीन तिमाही में भारती एयरटेल ने 26,073.7 करोड़ रुपये का एजीआर दर्ज किया। वोडाफोन आइडिया का एजीआर सालाना आधार पर 6.69% बढ़कर 7,958.46 करोड़ रुपये और बीएसएनएल का 13.95% बढ़कर 2,292.47 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से सरकार का लाइसेंस फी कलेक्शन 14.75% बढ़कर 6,234 करोड़ रुपये हो गया, जबकि स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 989 करोड़ रुपये रहा। फरवरी 2025 में 12.06 मिलियन कस्टमर्स ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए अनुरोध किए। इसके साथ ही, एमएनपी के इंप्लिमेंटेशन के बाद से कम्युलिएटिव एमएनपी रिक्वेस्ट जनवरी-25 के अंत में 1093.33 मिलियन से बढ़कर फरवरी-25 के अंत में 1105.39 मिलियन हो गई।

ब्रॉडबैंड सर्विस देने वाले टेलिकॉम प्रोवाइडर्स में कौन टॉप पर?

28 फरवरी 2025 तक के डेटा की बात करें तो ब्रॉडबैंड सर्विस देने के मामले में रिलायंस जियो ने 50% से ज्यादा मार्केट पर कब्जा किया हुआ है। जहां रिलायंस जियो की हिस्सेदारी इस मामले में 50.48% है, वहीं दूसरे नंबर पर 30.65% हिस्सेदारी के साथ भारती एयरटेल है। वोडाफोन आइडिया के पास 13.33% जबकि बीएसएनएल के पास 3.72% की हिस्सेदारी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख