return to news
  1. क्या मंदिरों में रखे सोने का होगा मुद्रीकरण? सरकार ने इसको लेकर सफाई में क्या कुछ कहा

बिजनेस न्यूज़

क्या मंदिरों में रखे सोने का होगा मुद्रीकरण? सरकार ने इसको लेकर सफाई में क्या कुछ कहा

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 19, 2026, 11:54 IST

सारांश

इस बीच सरकार ने अफवाहों और अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि देशभर के मंदिरों के ट्रस्ट या किसी भी धार्मिक संस्थानों के पास रखे सोने का मुद्रीकरण करने का उसका कोई इरादा नहीं है।

सोना

मंदिरों के पास रखे सोने के मुद्रीकरण की कोई योजना नहीं: सरकार (Photo: Shutterstock)

पश्चिम एशिया संकट के बीच दुनिया भर में ग्लोबल एनर्जी क्राइसिस को लेकर बादल गहरे होते जा रहे हैं। इस बीच भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह में दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं और इतनी ही बार सीएनजी के दाम भी बढ़े हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये गिर रहा है और साथ ही सोने की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह इस संकट में एकजुट होकर देश को मुश्किलों से बाहर निकालें। पीएम मोदी ने जनता से अपील की थी कि वह कम से कम एक साल तक सोना ना खरीदें और विदेशी यात्राओं से भी बचें, साथ ही वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की अपील के साथ-साथ कार पूलिंग की भी बात कही थी। इस बीच सरकार ने अफवाहों और अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि देशभर के मंदिरों के ट्रस्ट या किसी भी धार्मिक संस्थानों के पास रखे सोने का मुद्रीकरण करने का उसका कोई इरादा नहीं है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वित्त मंत्रालय ने स्पष्टीकरण में कहा कि ऐसी अफवाहें पूरी तरह झूठी, भ्रामक और निराधार हैं। मंत्रालय ने क्लियर किया कि मंदिरों के शिखरों, दरवाजों या अन्य संरचनाओं पर लगे सोने को ‘भारत के सामरिक स्वर्ण भंडार’ के रूप में मानने के दावे भी झूठे, भ्रामक एवं पूरी तरह निराधार हैं। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं। अपुष्ट जानकारी फैलाने से अनावश्यक भ्रम उत्पन्न होता है और यह लोगों को गुमराह कर सकता है।

सरकार ने सभी नागरिकों से केवल अधिकृत माध्यमों से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की। मंत्रालय ने कहा कि नीतिगत फैसलों या सरकारी योजनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी वेबसाइट और सत्यापित सार्वजनिक संचार मंचों के माध्यम से साझा की जाएंगी। वहीं आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। ईंधन के दाम बढ़ने के बाद नयी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई जो पहले 97.77 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं डीजल की कीमत 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये हो गई। बीते शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार साल से अधिक समय में पहली बार तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख