return to news
  1. ट्रंप के इस फैसले से फिर से मालामाल हुए एलन मस्क, एक झटके में नेट वर्थ में जुड़े $35.8 बिलियन

बिजनेस न्यूज़

ट्रंप के इस फैसले से फिर से मालामाल हुए एलन मस्क, एक झटके में नेट वर्थ में जुड़े $35.8 बिलियन

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 10, 2025, 17:29 IST

सारांश

10 अप्रैल को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एलन मस्क की नेट वर्थ 326 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई, जो एक दिन में 35.9 बिलियन डॉलर बढ़ गई है।

एलन मस्क

एलन मस्क की नेट वर्थ में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली

अमेरिका ने जैसे ही दुनिया के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया, वैसे ही अमेरिकी शेयर मार्केट में बहार आ गई और इसके अलावा दुनिया के तमाम अरबपतियों की दौलत में भी जमकर तेजी देखने को मिली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेट वर्थ में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। एलन मस्क की नेट वर्थ हाल ही में 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर से नीचे खिसक गई थी और एक बार फिर वह 325 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ऊपर पहुंच गई है। 10 अप्रैल को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में एलन मस्क की नेट वर्थ 326 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई, जो एक दिन में 35.9 बिलियन डॉलर बढ़ गई है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी नेट वर्थ में पिछले एक दिन में 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तेजी देखी गई और उनकी नेट वर्थ 10 अप्रैल को 210 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई। ं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया भर के तमाम देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, हालांकि 9 अप्रैल को उन्होंने फिलहाल इस फैसले को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। हालांकि चीन और अमेरिका के बीच अभी भी ट्रेड वॉर जारी है। अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ पर चीन ने जब जवाबी कार्रवाई की, तो अमेरिका ने भी इसका जवाब दिया। इन दोनों के बीच यह सिलसिला फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर नजर डालें, तो टॉप-5 में सभी अमेरिकी हैं और रेसिप्रोकल टैरिफ के फैसला 90 दिन टलने से इन सभी की नेट वर्थ में तेजी देखने को मिली है। मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, 9 से 10 अप्रैल के बीच उनकी नेट वर्थ में 25.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तेजी देखने को मिली और उनकी नेट वर्थ 207 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज हुई। वारेन बफेट लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, और उनकी भी नेट वर्थ में 8.12 बिलियन डॉलर जुड़े।

नवंबर 2024 के बाद पहली बार फिसली थी मस्क की नेट वर्थ 300 बिलियन डॉलर से नीचे

नवंबर 2024 के बाद पहली बार मस्क की नेट वर्थ 300 बिलियन डॉलर से कम हुई थी। 8 अप्रैल को अपडेट हुई लिस्ट में मस्क की नेट वर्थ 298 बिलियम पर पहुंच गई थी, जो 7 अप्रैल को 302.39 बिलियन डॉलर थी। Tesla Inc इंक के मालिक मस्क की संपत्ति नवंबर के बाद पहली बार 300 बिलियन डॉलर से नीचे आ गई थी, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला के स्टॉक में नुकसान बढ़ने के बाद मस्क को सोमवार को 4.4 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे उनकी कुल संपत्ति 298 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख