return to news
  1. Automobile Retail Sales: फरवरी में खुदरा वाहन बिक्री में 7% की गिरावट, FADA ने जारी किए आंकड़े

बिजनेस न्यूज़

Automobile Retail Sales: फरवरी में खुदरा वाहन बिक्री में 7% की गिरावट, FADA ने जारी किए आंकड़े

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 06, 2025, 16:34 IST

सारांश

Automobile Retail Sales: पिछले महीने घरेलू बाजार में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 18,99,196 यूनिट रही, जो 2024 की समान अवधि के 20,46,328 यूनिट की तुलना में 7 फीसदी कम है।

Automobile Retail Sales: फरवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 10% घटकर 3,03,398 यूनिट्स पर आ गई।

Automobile Retail Sales: फरवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 10% घटकर 3,03,398 यूनिट्स पर आ गई।

Automobile Retail Sales: वाहनों की रिटेल सेल्स में फरवरी महीने में 7 फीसदी की गिरावट आई है। पैसेंजर व्हीकल और टू-व्हीलर सहित कई कैटेगरी में मांग घटने से यह गिरावट देखने को मिली है। फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछले महीने घरेलू बाजार में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 18,99,196 यूनिट रही, जो 2024 की समान अवधि के 20,46,328 यूनिट की तुलना में 7 फीसदी कम है।

FADA के प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

फाडा के प्रेसिडेंट सी एस विग्नेश्वर ने बयान में कहा, “फरवरी में सभी कैटेगरी में बड़ी गिरावट देखी गई।” उन्होंने कहा कि फरवरी में खुदरा विक्रेताओं ने बिना उनकी सहमति के उन्हें गाड़ियां भेजे जाने के बारे में चिंता जताना शुरू कर दिया।

विग्नेश्वर ने कहा, “हालांकि, इस तरह की पहल ब्रॉडर बिजनेस उद्देश्यों की पूर्ति कर सकती है, लेकिन डीलर की व्यवहार्यता की रक्षा करने और हेल्दी इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुनिश्चित करने के लिए थोक आवंटन को वास्तविक मांग के साथ संतुलित करना जरूरी है।

फरवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 10% घटकर 3,03,398 यूनिट्स पर आ गई। विग्नेश्वर ने कहा, "खुदरा विक्रेताओं ने वीक मार्केट सेंटीमेंट का उल्लेख किया, जो विशेष रूप से शुरुआती स्तर की श्रेणी, चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के कारण जारी है। मूल उपकरण विनिर्माताओं (OEM) को अत्यधिक खेप के साथ खुदरा विक्रेताओं पर बोझ डालने से बचना चाहिए।"

फरवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 6 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 13,53,280 यूनिट रही, जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 14,44,674 यूनिट रहा था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख